Rajasthan News: चारधाम यात्रा 2026: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विशेष एडवाईजरी, सुरक्षित यात्रा के लिए इन नियमों का करें पालन

Rajasthan News: चारधाम यात्रा 2026: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विशेष एडवाईजरी, सुरक्षित यात्रा के लिए इन नियमों का करें पालन


छोटा अखबार।

प्रदेश से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित पवित्र चारधाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ एडवाईजरी जारी की है। निदेशक (जन-स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि अत्यधिक ऊंचाई, कड़ाके की ठंड, कम ऑक्सीजन और कम हवा के दबाव के कारण यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

AI Photo

7 दिन का प्लान और पर्याप्त विश्राम जरूरी—

डॉ. शर्मा के अनुसार, यात्री अपनी यात्रा की योजना कम से कम 7 दिनों के लिए बनाएं ताकि शरीर को वहां के वातावरण के अनुरूप ढलने (Acclimatization) का समय मिल सके। यात्रा के दौरान जल्दबाजी न करें; पैदल ट्रेक पर हर एक घंटे बाद और वाहन से चढ़ाई के दौरान हर दो घंटे बाद 5 से 10 मिनट का ब्रेक अवश्य लें। फेफड़ों की मजबूती के लिए रोजाना 5-10 मिनट श्वास व्यायाम (Deep Breathing) और 20-30 मिनट टहलने का अभ्यास शुरू कर दें।

पुराने रोगी रखें विशेष सावधानी—

एडवाईजरी में स्पष्ट किया गया है कि वृद्धजन और हृदय रोग, अस्थमा, उच्च रक्तचाप या मधुमेह से पीड़ित यात्री यात्रा पर निकलने से पहले अपनी फिटनेस जांच जरूर करवाएं। ऐसे रोगी अपनी नियमित दवाएं, ग्लूकोमीटर, बीपी मशीन और अपने चिकित्सक का संपर्क नंबर सदैव साथ रखें।

साथ रखें ये जरूरी सामान—

हिमालयी क्षेत्रों के बदलते मौसम को देखते हुए यात्री अपने साथ पर्याप्त गर्म कपड़े, रेनकोट और छाता जरूर रखें। आपात स्थिति के लिए पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर जैसे उपकरण भी किट में शामिल करें।

स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी को सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना या अत्यधिक थकान महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। इन नियमों का पालन कर श्रद्धालु अपनी आध्यात्मिक यात्रा को सुखद और सुरक्षित बना सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस