C S NEWS: हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की होगी नामवार ट्रैकिंग —मुख्य सचिव

C S NEWS: हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की होगी नामवार ट्रैकिंग —मुख्य सचिव 


छोटा अखबार।

राजस्थान में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्वास्थ्य भवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य गतिविधियों की व्यापक समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एएनएम और सीएचओ करेंगे नियमित मॉनिटरिंग—

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश की प्रत्येक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला की नामवार सूची अनिवार्य रूप से तैयार की जाए। इन महिलाओं की सेहत पर लगातार नजर रखने के लिए प्रत्येक हाईरिस्क गर्भवती महिला के साथ स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को अटैच किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला को आपातकालीन स्थिति में उच्च चिकित्सा केंद्र पर भेजने की जरूरत हो, तो तत्काल प्रभाव से रेफरल सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सोमवार सुबह समीक्षा बैठक के आदेश—

स्वास्थ्य प्रबंधन को और चुस्त करने के लिए मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सोमवार सुबह ही एएनएम की विशेष बैठक बुलाएं। इस बैठक में हाईरिस्क गर्भवतियों की सूची और उनके जोखिम के कारणों की गहन समीक्षा की जाएगी, ताकि समय रहते आवश्यक मेडिकल इंटरवेंशन किया जा सके।

अस्पतालों में प्रसव सेवाओं की ली जानकारी—

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्षों से सीधे संवाद किया। उन्होंने पिछले 24 घंटों में अस्पतालों में हुए सामान्य व सिजेरियन प्रसवों की संख्या और प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रसव कक्षों में लेबर रूम प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस