Jaipur News: चोखी ढाणी में फूड सेफ्टी टीम की कार्यवाही, 90 किलो काजू टुकडी को किया सीज

Jaipur News: चोखी ढाणी में फूड सेफ्टी टीम की कार्यवाही, 90 किलो काजू टुकडी को किया सीज


छोटा अखबार।

जयपुर के प्रसिद्ध 'चोखी ढाणी' रिसॉर्ट पर फूड सेफ्टी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां निरीक्षण के दौरान किचन में भारी अनियमितताएं और अनसेफ फूड ऑयल पाया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत की गई। 181 हेल्पलाइन पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) जयपुर द्वितीय की टीम ने शुक्रवार को यह औचक निरीक्षण किया।

रसाई में मिला अनसेफ ऑयल और घटिया काजू—

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि चोखी ढाणी के रसोई की जांच करने पर सेहत से खिलवाड़ के कई मामले सामने आए।

खराब तेल का इस्तेमाल: रसोई में जिस रिफाइंड सोयाबीन तेल में आलू फ्राई किए जा रहे थे, उसका टोटल पोलर कम्पाउंड (TPC) 31 प्रतिशत पाया गया। नियमों के मुताबिक, तेल का टीपीसी अधिकतम 25 प्रतिशत ही होना चाहिए। यह तेल सेहत के लिए बेहद हानिकारक और 'अनसेफ' श्रेणी में आता है। टीम ने इस तेल का नमूना जांच के लिए लिया है।

90 किलो काजू सीज: सब्जी बनाने में इस्तेमाल हो रही काजू टुकड़ी की क्वालिटी बेहद घटिया थी। पैकिंग डिब्बों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट तक अंकित नहीं थी। टीम ने काजू का सैंपल लेकर शेष 9 डिब्बों में रखे करीब 90 किलोग्राम काजू को सीज कर दिया।

मावे का सैंपल: मौके पर मिठाई और अन्य पकवानों में उपयोग किए जा रहे मावे की शुद्धता जांचने के लिए उसका भी एक नमूना लिया गया।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कानूनी कार्रवाई—

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत रिसॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई से शहर के अन्य बड़े होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस