LPG NEWS: प्रदेश में जून के अंत तक 43 हजार घरों को मिलेगा पाइपलाइन गैस कनेक्शन

LPG NEWS: प्रदेश में जून के अंत तक 43 हजार घरों को मिलेगा पाइपलाइन गैस कनेक्शन


छोटा अखबार।

राजस्थान में घरेलू गैस वितरण प्रणाली को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 132 एलपीजी (LPG) फ्री जोन चिन्हित किए गए हैं, जहां भविष्य में पारंपरिक सिलेंडरों की जगह सीधे पाइपलाइन से गैस (DPNG) सप्लाई की जाएगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक करने और उसके आने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं रह जाएगी।

मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक—

सोमवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) संस्थाओं की एक उच्च स्तरीय बैठक लेकर इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने औद्योगिक, व्यावसायिक और घरेलू क्षेत्रों में पाइपलाइन गैस कनेक्शन जारी करने के कार्य में गति लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

जून के अंत तक 43 हजार कनेक्शन का लक्ष्य—

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि पूर्व निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार आगामी जून महीने के अंत तक राज्य के 43 हजार परिवारों को डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (DPNG) कनेक्शन से जोड़ा जाना है। सरकार के समन्वित प्रयासों का ही नतीजा है कि पिछले 15 दिनों के भीतर सीजीडी संस्थाओं ने रिकॉर्ड तेजी दिखाते हुए 7,400 नए डीपीएनजी कनेक्शन जारी किए हैं। वर्तमान में राज्य में प्रतिदिन दिए जाने वाले कनेक्शनों की संख्या पहले के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक हो चुकी है।

चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता से काम करने के निर्देश-

मुख्य सचिव ने सीजीडी कंपनियों को निर्देशित किया है कि वे चिन्हित किए गए 132 एलपीजी फ्री जोन में प्राथमिकता के आधार पर काम करें। इन क्षेत्रों के सभी परिवारों को जल्द से जल्द इस आधुनिक सेवा से जोड़ा जाए ताकि सिलेंडरों से मुक्ति का लक्ष्य समय पर पूरा हो सके। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां के उपभोक्ता आगे बढ़कर इस सुरक्षित, सस्ती और सहज योजना का लाभ उठाएं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस