C M NEWS: मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर होगी कार्यवाही

C M NEWS: मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर होगी कार्यवाही 


छोटा अखबार।

प्रदेश में वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन (बदलाव) कर मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अब राज्य सरकार बेहद सख्त रुख अपनाने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध 'जीरो टोलरेंस' नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रदेशभर में दोषी वाहन स्वामियों के खिलाफ भारी चालान, वाहन जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

AI Photo

मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा पूरे राज्य में एक विशेष जनजागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने सभी क्षेत्रीय (RTO) और जिला परिवहन अधिकारियों (DTO) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

परिवहन विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व पुलिस और कानून से बचने के लिए वाहनों के मूल ढांचे में अवैध बदलाव करते हैं। इन मॉडिफाइड वाहनों का उपयोग नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन के लिए किए जाने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा, कई लोग अपने वाहनों पर नियमों के विरुद्ध जाकर अनधिकृत प्रतीक, पदनाम या हूटर आदि लगा लेते हैं, जिससे आम जनता में भ्रम और भय का माहौल पैदा होता है।

इस विशेष अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम, 1988 और केंद्रीय मोटरयान नियम, 1989 के प्रावधानों को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। परिवहन विभाग की टीमें सड़कों पर सघन चेकिंग चलाएंगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहनों को मौके पर ही सीज किया जा सकता है। सरकार के इस कदम से न केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगेगा, बल्कि सड़कों पर आम जनता की सुरक्षा भी मजबूत होगी।


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस