Jaipur News: सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत 16 स्थानों पर की गई कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए और 13 नोटिस जारी
Jaipur News: सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत 16 स्थानों पर की गई कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए और 13 नोटिस जारी छोटा अखबार। प्रदेश को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ और खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में जयपुर में केंद्रीय दल ने स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टल मेस और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। दो दिवसीय अभियान के दौरान कुल 16 निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाइयां की गईं। इस दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए 13 इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए और खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए गए। केंद्रीय दल ने एमजीपीएस विद्याधर नगर, धारव पब्लिक स्कूल, एमजेआरपी कॉलेज, फ्लिपकार्ट डार्क स्टोर विद्याधर नगर, गोपाल सिंह पताशी भंडार, एसएमएस स्कूल, एमपीएस इंटरनेशनल स्कूल तिलक नगर, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल तिलक नगर, आईआईएस यूनिवर्सिटी, जयश्री पेरिवाल स्कूल, आ...