Rajasthan News: अक्टूबर—2026 में होगा एक दो दिवसीय 'टेक्सटाइल समिट' का आयोजन

Rajasthan News: अक्टूबर—2026 में होगा एक दो दिवसीय 'टेक्सटाइल समिट' का आयोजन 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन 'औद्योगिक विकास और युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार' को साकार करने की दिशा में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने बड़ी पहल की है। विभाग ने 'राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति-2025' के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल का गठन किया है। इसके साथ ही, राज्य में पहली बार प्रदेश स्तर और 11 चुनिंदा जिलों के लिए जिला स्तरीय 'टेक्सटाइल एक्सपोर्ट एक्शन प्लान' तैयार किया गया है।

AI Photo

चैंपियन और एसपाइरेशनल जिलों पर विशेष फोकस—

इस विशेष एक्शन प्लान में भारत सरकार द्वारा चयनित 7 चैंपियन जिलों (भीलवाड़ा, जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर एवं कोटा) और 4 एसपाइरेशनल जिलों (श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर एवं चूरू) को शामिल किया गया है। इन जिलों में टेक्सटाइल निर्यात की संभावनाओं को तराशा जाएगा।

बाधाएं दूर करेगी नई टेक्सटाइल सेल—

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि नवगठित सेल राज्य में वस्त्र इकाइयों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए बहुआयामी प्रयास करेगी। सेल के प्रतिनिधि औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर उद्यमियों की समस्याओं और बाधाओं की पहचान करेंगे। इसके अलावा उद्योग विशेषज्ञों, निर्यातकों और उद्यमियों से निरंतर संवाद किया जाएगा। सेल देश-विदेश के प्रमुख वस्त्र केंद्रों का अध्ययन करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वस्त्र प्रदर्शनियों में राज्य की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े संपूर्ण डेटा का संकलन और विश्लेषण भी इस सेल की मुख्य जिम्मेदारी होगी।

अक्टूबर में टेक्सटाइल समिट और रिप्स के तहत अतिरिक्त लाभ—

राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए इसी वर्ष अक्टूबर माह में एक दो दिवसीय 'टेक्सटाइल समिट' का आयोजन प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 'राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना' (RIPS) के तहत टेक्सटाइल को 'थ्रस्ट सेक्टर' घोषित किया गया है, जिससे इस क्षेत्र के निवेशकों को अतिरिक्त परिलाभ और रियायतें मिल रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस