Jaipur News: जयपुर में विशेष यातायात जांच अभियान: 35 वाहनों पर कार्रवाई, थार समेत 7 वाहन जब्त

Jaipur News: जयपुर में विशेष यातायात जांच अभियान: 35 वाहनों पर कार्रवाई, थार समेत 7 वाहन जब्त


छोटा अखबार।

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जयपुर मेट्रो-II के मोबाइल मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-13, विजय कुमार सिरोहीवाल के निर्देशन में दिल्ली रोड स्थित सड़वा मोड़ क्षेत्र में एक विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना था।

अभियान के दौरान पुलिस और न्यायिक टीम ने बेहद सख्त रुख अपनाया। अभियोजन अधिकारी दिनेश लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन, कार, बस, ट्रक, ट्रैक्टर और टैक्सी सहित सभी प्रकार के वाहनों को रोककर उनकी गहनता से जांच की गई। जांच टीम ने वाहनों के फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को परखा।

दर्जनों वाहनों पर गिरी गाजनियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई। इसमें से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले 7 वाहनों को धारा 207 के तहत मौके पर ही जब्त कर लिया गया। वहीं, 11 मामलों का वाहन चालकों द्वारा मौके पर ही अपराध स्वीकार करने पर तुरंत निस्तारण कर जुर्माना वसूला गया।

थार जीप और ओवरलोड बस पर कार्रवाई—

इस कार्रवाई के दौरान एक थार जीप का बीमा समाप्त पाया गया। इसके अलावा उसके पास अन्य कोई आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले, जिसके बाद उसे तुरंत जब्त कर लिया गया। इसी तरह, मोटरसाइकिल संख्या RJ14 36M 3500 का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) समाप्त होने के कारण उसे भी सीज किया गया। नियमों की धज्जियां उड़ा रही बस संख्या RJ32 PA 3907 में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री बैठे मिले। इस ओवरलोडिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई और 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस