C M NEWS: सरकारी कर्मचारी 'विकसित राजस्थान-2047' के सारथी —मुख्यमंत्री

 C M NEWS: सरकारी कर्मचारी 'विकसित राजस्थान-2047' के सारथी —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में घोषणा की है कि राज्य के सरकारी कर्मचारी 'विकसित राजस्थान-2047' के असली सारथी हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारना ही सुशासन की असली पहचान है। इसके लिए एक सक्षम, प्रेरित और संतुष्ट कार्मिक व्यवस्था का होना बेहद जरूरी है।

राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पदोन्नति प्रक्रिया को बेहद सरल और सुलभ बना दिया है। रविवार को राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी एवं सचिवालय कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित एक विशेष अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। यह अभिनंदन राज्य सरकार द्वारा पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव की सीमा में 2 वर्ष की बड़ी छूट देने और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए नए पदों के सृजन करने के ऐतिहासिक फैसले के उपलक्ष्य में किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सचिवालय ही राज्य सरकार की सभी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी निर्णयों का मुख्य केंद्र बिंदु है। सरकार का प्रत्येक निर्णय प्रदेश की 8 करोड़ जनता के अटूट विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को फाइलों के प्रति संवेदनशील होने की नसीहत देते हुए कहा कि सरकारी दफ्तरों में घूमने वाली प्रत्येक फाइल के पीछे किसी गरीब नागरिक की आशा, किसी किसान की उम्मीद, किसी युवा का सुनहरा भविष्य और किसी परिवार का गहरा विश्वास छिपा होता है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि पदोन्नति प्रक्रिया के सरलीकरण से कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा और शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी ढंग से जनता की सेवा कर सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस