Rajasthan News: डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का 'अभय' —राजस्थान पुलिस
Rajasthan News: डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का 'अभय' —राजस्थान पुलिस
छोटा अखबार।
प्रदेश में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट स्कैम और अदालतों व जांच एजेंसियों के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी अरेस्ट वारंट से आम नागरिकों को बचाने के लिए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लोगों को हाईटेक खतरों से सुरक्षित रखने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
![]() |
| AI Photo |
एडीजी के अनुसार, 'अभय' चैटबॉट इंटरनेट पर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ आम नागरिकों के लिए एक डिजिटल सुरक्षा गार्ड की तरह काम करता है। यह चैटबॉट चौबीसों घंटे (24x7) लाइव रहता है। यदि किसी नागरिक को सीबीआई या किसी अन्य सरकारी एजेंसी के नाम पर कोई संदिग्ध नोटिस या वारंट मिलता है, तो वे इस चैटबॉट के जरिए उसकी वास्तविकता की तुरंत जांच कर सकते हैं। यह एआई टूल पल भर में असली और नकली नोटिस के बीच का अंतर स्पष्ट कर देता है।
साइबर शाखा ने नागरिकों से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट जैसे बड़े फ्रॉड के दौरान घबराएं नहीं। कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती है और न ही पैसे की मांग करती है। 'अभय' चैटबॉट का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ऐन वक्त पर घबराहट में कोई भी गलत या आत्मघाती कदम उठाने से रोकना है। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

Comments