C M NEWS: भरतपुर में मुख्यमंत्री ने की गंगा माता की पूजा, पर्यावरण और जल संरक्षण का दिया संदेश

C M NEWS: भरतपुर में मुख्यमंत्री ने की गंगा माता की पूजा, पर्यावरण और जल संरक्षण का दिया संदेश


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशमी के पावन अवसर पर भरतपुर स्थित प्रसिद्ध गंगा माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को पवित्र गंगाजल, तुलसी के पौधे, श्रीफल और प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने आमजन को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जुड़ने, पर्यावरण संरक्षण अपनाने और आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने भरतपुर दौरे के दौरान आमजन और विकास कार्यों से सीधा जुड़ाव दिखाया। वे शहर के किला दरवाजे से लेकर गंगा माता मंदिर तक पैदल चलकर पहुंचे। पैदल मार्ग के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और बुनियादी ढांचों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा और माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

इसके बाद श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण सुरक्षा की अपील का अनूठा उदाहरण पेश किया। वे मंदिर से सुजान गंगा के लिए एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बस में सवार होकर रवाना हुए। मुख्यमंत्री का यह कदम ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त राजस्थान के संकल्प को दर्शाता है। सुजान गंगा पहुंचकर उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण और सुंदरीकरण को लेकर प्रतिबद्धता जताई। इस पूरे आयोजन ने भरतपुर में जल संवर्धन, पर्यावरण चेतना और जन-कल्याण के प्रति सरकार के विजन को मजबूती से रेखांकित किया।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस