C M NEWS: भ्रष्टाचार पर 103 अधिकारी सस्पेंड, 6 बर्खास्त और 11 की पेंशन पर आजीवन रोक

C M NEWS: भ्रष्टाचार पर 103 अधिकारी सस्पेंड, 6 बर्खास्त और 11 की पेंशन पर आजीवन रोक


छोटा अखबार।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सूबे के भ्रष्ट और लापरवाह अफसरों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और आक्रामक अभियान छेड़ दिया है। प्रशासनिक गलियारों में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कड़ा हंटर चलाते हुए मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दे दिया है कि जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले भ्रष्टाचारियों को शासन-प्रशासन में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाते हुए अपने कार्यकाल में एक आईएएस अधिकारी सहित 103 अधिकारियों को निलंबित किया है। वहीं, कड़ी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 6 अफसरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 11 भ्रष्ट अधिकारियों की आजीवन पेंशन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सरकार ने रिश्वत, ट्रैप, पद का दुरूपयोग और आय से अधिक संपत्ति के 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति दी है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत 37 अन्य प्रकरणों में भी कठोर कार्रवाई की गई है।

रिश्वत, आय से अधिक संपत्ति और पद का दुरूपयोग करने वाले अधिकारियों को न्यायालय में दोष सिद्ध होने के बाद तुरंत प्रभाव से सरकारी सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बर्खास्त किए गए मुख्य अधिकारियों में पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन विकास अधिकारी (सुवाणा, भीलवाड़ा) भरत प्रकाश मेघवाल, तत्कालीन कृषि उप निदेशक (झुंझुनूं) राजेश कुमार नैनावत और तत्कालीन सहायक आयुक्त भरतपुर (वित्त कर) महावीर सिंह आसीवाल शामिल हैं। इसके अलावा तीन चिकित्सा अधिकारियों— डॉ. राम मोहन सिंह चौहान (सीएचसी बिछीवाड़ा, डूंगरपुर), डॉ. मुरलीधर शर्मा (सीएचसी रामगढ़ पचवारा, दौसा) और डॉ. मनोहर लाल (सीएचसी रामगढ़, अलवर) को भी शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस