Rajasthan News: भरतपुर संभाग में अवैध खनन पर विभाग ने कराई 10 एफआईआर, 8 लोगों की हुई गिरफ्तारी

Rajasthan News: भरतपुर संभाग में अवैध खनन पर विभाग ने कराई 10 एफआईआर, 8 लोगों की हुई गिरफ्तारी


छोटा अखबार।

प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाईयां जारी हैं। खनिज विभाग रुपवास की टीम ने रुपवास तहसील के तिर्गरा खोरी गांव में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पोकलेन मशीन, खनन कार्य में उपयोग में लिया जाने वाला पम्पयुक्त ट्रेक्टर और वाहन जब्त किये हैं। विभाग की कार्रवाई में बंशीपहाड़पुर क्षेत्र में अवैध खनन पर मशीन जब्ती और खननकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की है। इसमें एक पोकलेन मशीन, एक ट्रोला और एक ट्रेक्टर पम्प जब्त कर पुलिस थाना रूदावल को सूपूर्द किया।

अधीक्षण खनि अभियंता सुनील कुमार शर्मा के अनुसार अभियान के दौरान भरतपुर जोन में अब तक 93 कार्रवाई करते हुए 10 एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें से 9 एफआईआर करौली व एक एफआईआर रुपवास में दर्ज हुई है। वहीं करौली में 8 गिरफ्तारियां भी हुई है। जोन में सवाईमाधोपुर में 33743 टन अवैध भण्डारित खनिज सहित 33764 टन खनिज जब्त किया जा चुका है। एक पोकलेन मशीन सहित 56 वाहन जब्त करने के और 29 लाख 55 हजार रुपए की जुर्माना राशि राजकोष में जमा हो चुकी है। सवाईमााधोपुर में 41, रुपवास में 22, करौली में 14 और डीग भरतपुर में 16 कार्रवाई की गई है।


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस