Rajasthan News; प्रदेश में गैंगस्टर्स और ड्रग माफिया की संपत्तियां होंगी कुर्क —महानिदेशक पुलिस

Rajasthan News; प्रदेश में गैंगस्टर्स और ड्रग माफिया की संपत्तियां होंगी कुर्क —महानिदेशक पुलिस


छोटा अखबार।

राजस्थान पुलिस ने प्रो-एक्टिव और तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए गंभीर अपराधों में 4.65 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट हासिल की है। महानिदेशक पुलिस (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में आयोजित एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिछले छह महीनों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। डीजीपी ने साफ किया कि पुलिस अब केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने और अपराध की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

गैंगस्टर्स और ड्रग माफिया की संपत्तियां होंगी कुर्क—

भविष्य की रणनीति साझा करते हुए डीजीपी शर्मा ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि बड़े नशा तस्करों, ड्रग माफियाओं और संगठित गैंगस्टर्स के खिलाफ अब पुलिस और आक्रामक रुख अपनाएगी। अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें कुर्क और ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक माफिया पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और इनके नेटवर्क को नेस्तनाबूद किया जा रहा है।

गंभीर अपराधों में आई भारी कमी—

पुलिस की मुस्तैदी के चलते भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज होने वाले कुल अपराधों में 4.65% की कमी आई है। पूर्व में जहाँ 99,272 मामले दर्ज हुए थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 94,652 रह गई है। इसके उलट, पुलिस की स्वतः स्फूर्त (Pro-active) कार्रवाई के कारण स्थानीय और विशेष अधिनियमों (Local & Special Acts) के तहत दर्ज मामलों में 4.25% की बढ़ोतरी हुई है। यह आंकड़ा 49,087 से बढ़कर 51,172 पहुंच गया है, जो अपराधियों के खिलाफ पुलिस की आक्रामक रणनीति को दर्शाता है

।नए कानूनों का सफल क्रियान्वयन और तकनीकप्रदेश में नए आपराधिक कानूनों (BNS) को धरातल पर सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया है। भविष्य में पुलिसिंग को पूरी तरह तकनीक आधारित और 'स्मार्ट' बनाया जा रहा है ताकि साइबर अपराधों और आधुनिक चुनौतियों पर लगाम कसी जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस