Jaipur News: युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पूंजी —विधानसभा अध्यक्ष 


छोटा अखबार।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि भारत की युवा शक्ति हमारी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पूंजी है। एक सशक्त, संस्कारित और कर्तव्यनिष्ठ विद्यार्थी ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का असली आधार होता है। श्री देवनानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), जयपुर महानगर द्वारा 'राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस' के उपलक्ष्य में एस.एस. जैन सुबोध आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज में आयोजित "आरोहण" कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान—

विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से देश को नई दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज में बदलाव लाने वाले सबसे बड़े वाहक (चेंज मेकर) हैं। युवाओं को आधुनिकता के साथ-साथ गरीबों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए और हमेशा अपनी जड़ों व मिट्टी से जुड़े रहना चाहिए।

भारतीय संस्कृति के अनुरूप हो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग—

तकनीकी युग पर बात करते हुए श्री देवनानी ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भारत और उसकी समृद्ध ज्ञान परंपरा को गहराई से समझना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग इस तरह किया जाना चाहिए जो हमारी भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के अनुकूल हो। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को आत्म-समीक्षा करने और उसी के आधार पर अपने भविष्य के लक्ष्यों को तय करने की सलाह दी।

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक—

अपने संबोधन में श्री देवनानी ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि यह दिवस उनके उस अमर संदेश की याद दिलाता है जिसने भारतीय युवाओं में आत्मविश्वास, आत्मबल और राष्ट्रगौरव का संचार किया था। स्वामी जी का मानना था कि चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ युवा ही भारत का स्वरूप बदल सकते हैं। उनका यह विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है और देश को आगे बढ़ाने का अचूक सूत्र है।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, एबीवीपी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस