Ajmer News: अजमेर में खुलेगा प्रदेश का पहला भव्य बालिका सैनिक स्कूल, निर्माण के लिए 20 करोड़ का वर्क ऑर्डर जारी

Ajmer News: अजमेर में खुलेगा प्रदेश का पहला भव्य बालिका सैनिक स्कूल, निर्माण के लिए 20 करोड़ का वर्क ऑर्डर जारी


छोटा अखबार।

अजमेर के शिक्षा विकास के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के विशेष प्रयासों और निवेदन पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अजमेर के हाथीखेड़ा क्षेत्र में बालिका सैनिक स्कूल की स्थापना को मंजूरी दी थी। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के नवीन भवन निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है।

AI Photo

राज्य बजट घोषणा के तहत बनने वाले इस राजकीय बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य समग्र शिक्षा अभियान (समसा) के माध्यम से कराया जाएगा। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस प्रकल्प का निर्माण कार्य आगामी अगस्त माह से शुरू हो जाएगा। विभाग ने इस पूरे काम को 15 महीने की समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

20 एकड़ में फैलेगा आधुनिक परिसर—

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस सैनिक स्कूल के लिए करीब 20 एकड़ जमीन आवंटित की गई है, जिस पर एक भव्य और आधुनिक परिसर का निर्माण होगा। यह नया परिसर देश की बेटियों को न केवल उच्च स्तरीय शिक्षा देगा, बल्कि उन्हें सैन्य अनुशासन में भी ढालेगा।

मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं—

अकादमिक ब्लॉक: आधुनिक शिक्षण तकनीकों और डिजिटल कक्षाओं से सुसज्जित कक्षा-कक्ष।आवासीय व्यवस्था: छात्राओं के लिए सुरक्षित छात्रावास और स्टाफ के लिए आवासीय क्वार्टर।

खेलकूद इंफ्रास्ट्रक्चर: इंडोर गेम्स हॉल, खेल मैदान, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेनिस कोर्ट।

सैन्य प्रशिक्षण: परेड ग्राउंड, प्रशासनिक भवन और मजबूत चारदीवारी।

बुनियादी ढांचा: आंतरिक सड़कें, बड़ी पार्किंग व्यवस्था और जल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल।

इस स्कूल की स्थापना से बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सैन्य प्रशिक्षण के अनुरूप एक उत्कृष्ट और आधुनिक वातावरण मिलेगा, जिससे वे रक्षा क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस