Rajasthan News: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी प्रदेश में दूसरे चरण की जनसंख्या गणना
Rajasthan News: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी प्रदेश में दूसरे चरण की जनसंख्या गणना छोटा अखबार जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। निदेशक, जनगणना कार्य बिष्णु चरण मल्लिक ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनगणना-2027 के प्रथम चरण में किए गए कार्यों और दूसरे चरण में प्रस्तावित जनसंख्या गणना की तैयारियों, कार्यप्रणाली, समय-सारणी, प्रशिक्षण व डिजिटल व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनगणना कार्य को सुचारू और समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराएं व इसमें लगाए जाने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण समय पर उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान श्री मलिक ने बताया कि प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस (HLO) के तहत भवनों, जनगणना मकानों और परिवारों की व्यवस्थित सूची तैयार करने के साथ आवास की स्थिति, छत की सामग्री, पेय...