Rajasthan News: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में बहेगी विकास की गंगा, हमारे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है —मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Rajasthan News: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में बहेगी विकास की गंगा, हमारे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है —मंत्री शिवराज सिंह चौहान


छोटा अखबार।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हाड़ौती अंचल में राष्ट्रभक्ति की गौरव गाथा गूंजती है। बारां की मिट्टी में लोक जीवन की सुगंध है और लोकगीतों में पीढ़ियों की स्मृतियां भी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का समझौता हुआ जिससे 4 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा और यमुना जल से जुड़ा महत्वपूर्ण समझौता भी हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में निरंतर विकास की गंगा बहेगी।  इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राजस्थान के लिए 3 हजार 473 करोड़ रुपये की लागत से 2 लाख 89 हजार 355 नवीन आवास निर्माण और कृषि विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना व कृषि उन्नत योजना के लिए 340 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति के पत्र सौंपे।

केन्द्रीय मंत्री सोमवार को बारां की कृषि उपज मंडी में बारां-झालावाड़ के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है।  बारां जिले के लिए 1 हजार 203 करोड़ रुपये के 76 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें 562 करोड़ रुपये के 29 विकास कार्य लोकार्पित किए गए और 641 करोड़ रुपये के 47 विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। वहीं झालावाड़ में 55 करोड़ रुपये के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है। इनमें 26 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों का लोकार्पण और 29 करोड़ के 12 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर विकसित राजस्थान के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। सरकार का संकल्प है कि किसान, महिला, युवा और मजदूर सहित हर परिवार का जीवन बेहतर हो। 

उन्होंने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं ने किसानों की आय को सुरक्षित करने, कृषि लागत कम करने और उन्हें आसान ऋण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम-कुसुम योजना से किसानों को सौर ऊर्जा सुलभ हो रही है, जिससे कृषि व्यय में कमी आई है। उन्होंने कहा कि गांव और किसान समृद्ध होंगे तो राजस्थान और देश भी समृद्ध होगा। वहीं राज्य सरकार मंगला पशु योजना और गोपाल कार्ड योजना के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा का कवच प्रदान कर रही है और पीएम कुसुम योजना से किसानों की परंपरागत ऊर्जा पर निर्भरता कम करने का काम कर रहे हैं। 

केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 1 लाख 2 हजार लाभार्थियों को चाबियां उपलब्ध करवाई। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से नवीन आवासों की चाबियां भी सौंपी। प्रदेश के समस्त जिलों में प्रोटोटाइप आवासों का शिलान्यास भी किया। आवास प्लस 2024 के तहत लाभार्थियों को 2026-27 के लिए 2.89 लाख का लक्ष्य और 4 हजार 600 करोड़ की राशि स्वीकृत की और विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य में 2 हजार 400 करोड़ रुपये के कार्य जीआईएस आधारित युक्तधारा पोर्टल पर सम्मिलित किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस