rajasthan News: फर्जी बैंक खातों व फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर ठगे 500 करोड़, मुख्य सरगना गिरफ्तार
rajasthan News: फर्जी बैंक खातों व फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर ठगे 500 करोड़, मुख्य सरगना गिरफ्तार
छोटा अखबार।
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर देशव्यापी ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस 500 करोड़ रुपए के विशाल साइबर घोटाले के मुख्य मास्टरमाइंड को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान युवराज सतीश मुदलियार (35), निवासी लोहगांव, पुणे सिटी के रूप में हुई है, जिसे जयपुर लाकर पूछताछ की जा रही है।
![]() |
| AI Photo |
मामले की गंभीरता को देखते हुए जब साइबर क्राइम की तकनीकी टीम ने उक्त व्हाट्सएप ग्रुप की चैट, वित्तीय लेन-देन और डेटा का गहन विश्लेषण किया, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। विश्लेषण में सामने आया कि इस अकेले व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए देश के विभिन्न राज्यों के मासूम लोगों से करीब 500 करोड़ रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह तकनीकी रूप से बेहद सक्षम है और फर्जी बैंक खातों व फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर नेटवर्क चला रहा था। मुख्य आरोपी युवराज सतीश मुदलियार से की जा रही पूछताछ में इस अंतरराज्यीय गिरोह के कई और बड़े सदस्यों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस मामले के वित्तीय कड़ियों को जोड़ने और देशव्यापी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने में जुटी है।

Comments