POK NEWS: पीओके में दमन के खिलाफ फूटा गुस्सा: अवामी कार्रवाई समिति की रैली पर पुलिस फायरिंग, भारी तनाव
POK NEWS: पीओके में दमन के खिलाफ फूटा गुस्सा: अवामी कार्रवाई समिति की रैली पर पुलिस फायरिंग, भारी तनाव
छोटा अखबार।
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (PoK) में स्थानीय नागरिकों और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी कार्रवाई समिति (JAAC) की ओर से पाकिस्तानी प्रशासन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ किए गए देशव्यापी बंद के आह्वान के बाद रविवार को पूरा क्षेत्र विरोध की आग में सुलग उठा। पाकिस्तानी सरकार के आक्रामक रुख और मुख्य नेताओं की गिरफ्तारियों ने जलती आग में घी का काम किया है, जिससे प्रदर्शनकारी बेहद उग्र हो गए हैं।
![]() |
| AI Photo |
तनाव की मुख्य वजह जेएएसी (JAAC) के शीर्ष नेताओं, विशेषकर कोर कमेटी के सदस्य शौकत नवाज मीर की गिरफ्तारी है। इसके विरोध में डेरा इस्माईल खान, रावलकोट और चकमक सहित पीओके के कई अन्य हिस्सों से भी विशाल रैलियों और धरनों की खबरें लगातार आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना पर मानवाधिकारों के हनन और जबरन राशन-पानी रोकने का आरोप लगाया है। इस बीच, बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को ठप कर दिया है और पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है।

Comments