DAUSA NEWS: दौसा पुलिस ने अमेज़न से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

DAUSA NEWS: दौसा पुलिस ने अमेज़न से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार


छोटा अखबार।

ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में कंपनियों और ग्राहकों के भरोसे को झटका देने वाले एक बड़े और संगठित साइबर ठग गिरोह का दौसा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अमेज़न जैसी नामी ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ बेहद शातिराना अंदाज में लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर रहे थे।

गर्म चाय की थैली से खोलते थे पार्सल—

दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि गिरोह का काम करने का तरीका बेहद चौंकाने वाला था। आरोपी सबसे पहले अमेज़न पर फर्जी नामों से अकाउंट बनाते थे। इसके बाद वे महंगे आईफोन, एप्पल वॉच और अन्य कीमती गैजेट्स का ऑर्डर देते थे। पार्सल डिलीवर होने के बाद, आरोपी गर्म चाय को एक प्लास्टिक की थैली में डालते थे। इस गर्म थैली को पार्सल की सीलिंग पर फेरा जाता था, जिससे उसकी गोंद पिघल जाती और पार्सल का मुंह बिना फटे आसानी से खुल जाता था।

असली सामान उड़ाकर रख देते थे नकली—

पार्सल खोलने के बाद आरोपी उसमें से असली एप्पल वॉच या मोबाइल निकाल लेते थे। उसकी जगह पर हूबहू दिखने वाली बेहद सस्ती और डुप्लीकेट चाइनीज घड़ी या डमी रख देते थे। इसके बाद पार्सल को वापस उसी गोंद से अच्छी तरह पैक कर दिया जाता था, जिससे किसी को शक न हो।

गलत पता बताकर लेते थे रिफंड—

इसके बाद आरोपी डिलीवरी बॉय को गलत पता होने का झांसा देकर या ऑर्डर लेने से इनकार कर पार्सल रिजेक्ट करा देते थे। पार्सल वापस कंपनी के पास पहुंचने पर आरोपियों को पूरा रिफंड मिल जाता था। वहीं, असली एप्पल वॉच को वे बाजार में बेचकर लाखों रुपए कमा लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एप्पल कंपनी की डिजिटल घड़ियां बरामद की हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने अब तक 19 महंगे ऑर्डरों में कुल 19 लाख 86 हजार 976 रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे इस गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस