Bhartpur News: आगरा में खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद फर्श खोदकर निकाला कंकाल

Bhartpur News: आगरा में खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद फर्श खोदकर निकाला कंकाल


छोटा अखबार।

ताजनगरी के सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रेणुका धाम कॉलोनी में रहने वाली रूबी नामक महिला ने अपने 44 वर्षीय पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए उसने शव को अपने ही घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया और ऊपर से प्लास्टर व नई टाइल्स लगवा दीं।

मृतक सुरेंद्र शर्मा
45 दिनों तक रचती रही नाटक—

मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रंजीत नगर निवासी सुरेंद्र शर्मा की शादी वर्ष 2010 में इटावा की रूबी से हुई थी। सुरेंद्र 18 मई से अचानक लापता थे। इसके बाद 26 मई को आरोपी पत्नी ने खुद सिकंदरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वह करीब 45 दिनों तक परिजनों और पड़ोसियों के सामने रोने और पति की तलाश करने का नाटक करती रही। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन सुरेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला।

रूबी

भाई के संदेह से खुला राज—

सुरेंद्र के भाई अनिल शर्मा को रूबी की हरकतों पर शुरू से ही शक था। 18 मई को रूबी ने अनिल को फोन कर झूठ बोला कि पुलिस घर पर दबिश दे रही है और वह सुरेंद्र की मां व दोनों बेटियों (13 और 9 वर्ष) को अपने साथ ले जाएं। समय बीतने के साथ अनिल का संदेह गहराता गया। जब उन्होंने रूबी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने घबराकर सच उगल दिया कि उसने सुरेंद्र को बाथरूम में गाड़ दिया है।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी—

भाई की सूचना पर आगरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम के पक्के फर्श और टाइल्स को तुड़वाया, जहां से सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद और घरेलू कलह बताई जा रही है, हालांकि पुलिस इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी गहनता से जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस