C M NEWS: खैरथल-तिजारा बनेगा देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र —मुख्यमंत्री
C M NEWS: खैरथल-तिजारा बनेगा देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि खैरथल-तिजारा आने वाले समय में राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दिल्ली-एनसीआर से निकटता, भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही डबल इंजन सरकार के सकारात्मक प्रयासों से यह क्षेत्र तेजी से उभर रहा है। सरकार यहां के समग्र विकास, सुगम आवागमन और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक सुविधाओं के लगातार विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को खैरथल में आयोजित कार्यक्रम में अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ के विकास हेतु 117 करोड़ रुपये के 95 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में भ्रष्टाचार को समाप्त कर ग्राम पंचायत स्तर तक सहकारी समितियों को सक्रिय किया है। यही कारण है कि करीब 10 लाख नए सदस्य सहकारिता से जोड़े जा चुके हैं। पिछले ढाई वर्षों में दूध का उत्पादन प्रतिदिन 34 लाख लीटर से बढ़कर 47 लाख लीटर हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान नि...