Posts

E-PAPER

Image
E-PAPER

C M NEWS: हमारी सरकार अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के लिए संकल्पित है —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: हमारी सरकार अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के लिए संकल्पित है —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश की आधी आबादी महिलाओं के सशक्तीकरण से ही देश का विकास संभव है। महिला हमारे परिवार का आधार है और राष्ट्र निर्माण की सच्ची शिल्पकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में महिला शक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और हमारी सरकार भी महिला उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के लिए संकल्पित है। इस पर्वतमाला में किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं होने दी जाएगी। श्री शर्मा सोमवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में झालावाड़ के दुधालिया में आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरा रानी पद्मिनी, रानी कर्णावती, हाड़ी रानी जैसी वीरांगनाओं की धरा है। इनके शौर्य एवं पराक्रम से राजस्थान वीरभूमि बना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के गौरवशाली 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हम प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर गरीब, युव...

Political News: मजदूरों के पेट पर लात मार रही है भाजपा सरकार —टीकाराम जूली

Image
Political News: मजदूरों के पेट पर लात मार रही है भाजपा सरकार —टीकाराम जूली  छोटा अखबार। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा (MNREGA) योजना को साजिश के तहत खत्म करने का कड़ा आरोप लगाया। उन्होने कहा कि योजना का नाम बदलने पर तीखा प्रहार करते हुए जूली ने कहा, "भाजपा ने योजना का नाम बदलकर 'जी राम जी' (G RAM G) कर दिया है। महात्मा गांधी जी के अंतिम शब्द 'हे राम' थे, लेकिन भाजपा इस नाम का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।  श्री जूली ने कहा कि जो पहले श्रमिकों का अधिकार था, राइट टू वर्क जो अब अधिकार नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि पहले यह कानून था कि श्रमिक फॉर्म नंबर छह भरेंगे और पंद्रह दिन में रोजगार मिलेगा, यदि नहीं मिला तो अधिकारी के खाते से पैसा कटेगा और उनको बेरोजगारी भत्ता मिलेगा लेकिन आज अब वो बात नहीं रही। उन्होने मनरेगा के फंडिंग पैटर्न में बदलाव पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस सरकार की साजिश है मनरेगा को खत्म करने की क्योंकि राज्यों के पास इतना पैसा नहीं है कि अपना हिस्सा ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Crime News: हरियाणा की पुलिस टीम को 6 लाख रूपये की संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ पकडा

Image
Crime News: हरियाणा की पुलिस टीम को 6 लाख रूपये की संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ पकडा छोटा अखबार। अजमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने देर रात्रि कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना साईबर काईम सिरसा हरियाणा के उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार और पुलिस स्टॉफ के सदस्यो को 6 लाख रूपये की अवैध राशि सहित पकडा। ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई कि हरियाणा पुलिस का स्टॉफ हरियाणा मे दर्ज साईबर क्राइम के मुकदमें के अनुसंधान और मुल्जिमों की तलाश हेतु आये हुये है और प्रकरण में संदिग्ध लोगो को डरा धमकाकर अवैध रूप से रिश्वत राशि प्राप्त कर वाहन संख्या एचआर 24 जीवी 2222 से हरियाणा जा रहे है। इस जानकारी पर डा० महावीर सिंह राणावत पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अजमेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना भाटी के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुये नरेन्द्र सिंह निरीक्षक पुलिस और टीम द्वारा जिला डीडवाना-कुचामन में पुलिस थाना कुचामन सिटी के क्षेत्र त्रिशिंगिंया में आकस्मिक चैकिंग की जाकर पुलिस थाना साईबर काईम सिरसा हरियाणा के उप निरी...

Jaipur News: पुलिस ने 50 हजार का इनामी गैंगस्टर को भिखारी के भेष में दबोचा

Image
Jaipur News: पुलिस ने 50 हजार का इनामी गैंगस्टर को भिखारी के भेष में दबोचा छोटा अखबार। पुलिस ने 50 हजार का इनामी गैंगस्टर दीपक मालसरिया फटे हुए कपड़ों और हाथ में कटोरा लिये खोले के हनुमान जी मंदिर के सामने भिखारी के भेष में गिरफ्तार किया गया। दीपक झुंझुनू के चर्चित डेनिश बावरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी, जिस पर पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए शातिर बदमाश दीपक मालसरिया ने फिल्मी अंदाज में अपना हुलिया बदल लिया था। उसने अपने सिर के आधे बाल मुंडवा लिए थे और फटे-पुराने कपड़े पहनकर भिखारियों की टोली में शामिल हो गया था। फरारी के दौरान वह जयपुर, दिल्ली और ऋषिकेश के मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं से मिलने वाली रोटियों और चंद सिक्कों पर गुजारा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी ने फरारी के दौरान अपने कई करीबियों और दोस्तों से मदद मांगी थी। लेकिन कड़े नए आपराधिक कानूनों के डर से किसी ने भी उसे शरण या आर्थिक मदद नहीं दी। पैसे खत्म होने पर वह इस कदर मजबूर हो गया कि उसे पेट भरने के लिए कटोरा उठाना ...

JODHPUR NEWS: जोधपुर में मुंगफली से भरे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और खलासी जिन्दा जले

Image
JODHPUR NEWS: जोधपुर में मुंगफली से भरे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और खलासी जिन्दा जले  छोटा अखबार। जोधपुर के रतननगर व चंडालिया के बीच भारतमाला एक्सप्रेस वे पर रविवार रात दस बजे मूंगफली से भरे ट्रक में आग लग गई। हादसे का कारण पीछे से ट्रेलर का जोरदार टक्कर मारना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर में ड्राइवर और खलासी के जिन्दा जलने की खबारें हैं।  आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक का अगला हिस्सा भी देखते ही देखते लपटों में घिर गया। खबर है कि ग्रामीणों ने आग से काबू पाने के लिये अपने ट्यूबवेल से ट्रेक्टरों में पानी लाकर बुझाने का प्रयास किया। हादसे से की सूचना पर ओसियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना से दोनों ओर लगभग 5-5 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जाम को हटाने के लिये वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकाला।