CM NEWS: रिफाइनरी राजस्थान की भाग्यरेखा, देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास का नया आधार

CM NEWS: रिफाइनरी राजस्थान की भाग्यरेखा, देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास का नया आधार 


छोटा अखबार।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को बालोतरा के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी सहित 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस दौरान प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बाड़मेर में स्थापित हो रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी प्रदेश की 'भाग्यरेखा' साबित होगी। यह परियोजना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास का नया आधार बनेगी। इससे राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।राजधानी जयपुर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 'जयपुर मेट्रो फेज-2' परियोजना की आधारशिला रखे जाने पर उन्होंने कहा कि इस फेज के पूरा होने से शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और जयपुर के शहरी विकास को एक नई और आधुनिक दिशा प्राप्त होगी।

समारोह के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी और ऊर्जा परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीकानेर में 1000 मेगावाट की बीकानेर सौर विद्युत परियोजना और 300 मेगावाट के करणीसर सोलर पावर प्लांट की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही, बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए पावरग्रिड बाड़मेर-प्रथम ट्रांसमिशन लिमिटेड और पावरग्रिड ब्यावर-दौसा ट्रांसमिशन लिमिटेड परियोजनाओं को भी को समर्पित किया गया।

इस दौरान सड़क और रेल नेटवर्क को विस्तार देने वाले 4-लेन जोधपुर रिंग रोड सेक्शन-।। का लोकार्पण किया। इसके अलावा शेखावाटी क्षेत्र के रेल संपर्क को बेहतर बनाने के लिए चूरू-सादुलपुर रेल मार्ग और चूरू-रतनगढ़ रेल मार्ग की सौगात भी प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी।मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि ये सभी परियोजनाएं राजस्थान को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में मील का पत्थर साबित होंगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस