Rajasthan News: राजस्थान में 3 लाख घरों पर मुफ्त लगेंगे सोलर रूफटॉप, बिजली बिल होगा शून्य

Rajasthan News: राजस्थान में 3 लाख घरों पर मुफ्त लगेंगे सोलर रूफटॉप, बिजली बिल होगा शून्य


छोटा अखबार।

जयपुर। राजस्थान के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत राज्य के 3 लाख घरों में बिल्कुल मुफ्त सोलर रूफटॉप लगाने की तैयारी कर रही है। इस महत्वाकांक्षी पहल का सीधा लाभ उन घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनकी मासिक बिजली खपत 150 यूनिट तक सीमित है।

AI Photo

सरकार का दावा है कि चिन्हित घरों की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट के लगते ही उपभोक्ताओं की मासिक जरूरत की बिजली का उत्पादन उनके घर पर ही होने लगेगा, जिससे उनका बिजली बिल घटकर शून्य तक पहुंच सकता है।

योजना को धरातल पर तेजी से उतारने के लिए जयपुर डिस्कॉम आगामी सितंबर महीने में एक नया 'यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन... मॉडल' लॉन्च करने जा रहा है। इस विशेष मॉडल के तहत प्रदेश की तीनों प्रमुख बिजली वितरण कंपनियां—जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम—आपस में मिलकर संयुक्त रूप से 3 लाख घरों में सोलर रूफटॉप लगाने का काम पूरा करेंगी। इस पूरे अभियान के तहत केवल जयपुर जिले में ही करीब 10 हजार पात्र उपभोक्ताओं को इसका सीधा फायदा मिलेगा।डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, इस नए एग्रीगेशन मॉडल का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के दायरे को बढ़ाना और सुदूर क्षेत्रों तक सौर ऊर्जा की पहुंच सुनिश्चित करना है। योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके तहत चयनित पात्र उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए किसी भी तरह का कोई भुगतान या एडवांस फीस नहीं देनी होगी। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी। गुणवत्ता और काम को समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी सीधे डिस्कॉम प्रबंधन की निगरानी में तय की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस