Jaipur News: सेवा और संस्कार भारतीय संस्कृति की आत्मा- श्री देवनानी

Jaipur News: सेवा और संस्कार भारतीय संस्कृति की आत्मा- श्री देवनानी


छोटा अखबार।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्याम गौशाला, निमेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व सेवा संकल्प दिवस समारोह में सहभागिता कर कथा का श्रवण कर संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय जीवन दर्शन, नैतिक मूल्यों और लोकमंगल  का सशक्त माध्यम है। भागवत हमें सेवा, करुणा, सत्य, समर्पण जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को सेवा, गौसंवर्धन और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाना भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपरा है। ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करते हैं।

वहीं श्री देवनानी ने मंगलवार को लोकभवन जाकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार भेंट भी की और राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उन्हें 'ब्रेवहार्ट सावरकर' पुस्तक भेंट की।शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के मध्य राजस्थान के विकास, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा व प्रभावी कार्यप्रणाली से जुड़े समसामयिक विषयों पर आत्मीय और सार्थक विचार-विमर्श हुआ। संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण व जनसेवा के प्रति सतत प्रतिबद्धता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। श्री देवनानी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निरंतर संवाद, सकारात्मक समन्वय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता ही सुशासन व लोककल्याण की आधारशिला है।


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस