RCA NEWS: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चुनाव को लेकर गतिरोध जारी, आज होगा फैंसला
RCA NEWS: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चुनाव को लेकर गतिरोध जारी, आज होगा फैंसला छोटा अखबार। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के बहुप्रतीक्षित चुनाव का काउंटडाउन अपने सबसे निर्णायक और रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले लगभग ढाई साल से आरसीए की पिच पर चला आ रहा चुनावी गतिरोध और खींचतान अब खत्म होने के कगार पर है, क्योंकि आज 28 सितंबर 2026 को नाम वापसी का अंतिम दिन है। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश और हस्तक्षेप के बाद हो रहे इस चुनाव में आज शाम तक यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि चुनावी मैदान में वास्तविक मुकाबला किन दिग्गजों के बीच होने जा रहा है। आरसीए के चुनाव अधिकारी ए.के. पांडे द्वारा रविवार को की गई नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी में सभी 30 नामांकन वैध पाए गए हैं। आरसीए कार्यकारिणी के कुल छह पदों जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के लिए यह चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। वर्तमान में सबसे बड़ी भिड़ंत अध्यक्ष पद को लेकर देखने को मिल रही है, जहाँ 5 दावेदार मैदान में डटे हुए हैं। सरकार समर्थित पैनल से बृजकिशोर उपाध्याय ने अध्यक्ष पद के लिए म...