Posts

E-PAPER

Image
E-PAPER

LPG NEWS: एलपीजी सब्सिडी पर बड़ा अपडेट: 10 लाख से अधिक आय वालों को नहीं मिलेगी छूट

Image
LPG NEWS: एलपीजी सब्सिडी पर बड़ा अपडेट: 10 लाख से अधिक आय वालों को नहीं मिलेगी छूट छोटा अखबार। देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार के निर्देशों के पालन में अब उन उपभोक्ताओं को सब्सिडी के दायरे से बाहर किया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये या उससे अधिक है। तेल कंपनियों ने ऐसे संपन्न उपभोक्ताओं का डेटा तैयार कर लिया है और अब उन्हें इस संबंध में औपचारिक संदेश (SMS) भेजे जा रहे हैं। AI Photo आय के आधार पर छंटनी— नए नियमों के मुताबिक, यदि आपकी या आपके जीवनसाथी की संयुक्त आय आयकर अधिनियम के तहत 10 लाख रुपये सालाना से अधिक है, तो आप सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के पात्र नहीं होंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को अब बाजार दर (गैर-सब्सिडी वाली कीमत) पर ही घरेलू गैस सिलेंडर खरीदना होगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी के बोझ को कम करना और सरकारी धन का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक पहुँचाना है। फर्जी और मृत खाता— धारकों पर कार्रवाईआय के अलावा, तेल कंपनियां डेटा क्लीनिंग का एक व्यापक अभियान भी चला रही है...

Sikar News: रींगस में भाजपा नेता का किया अपहरण तोड़े हाथ—पांव

Image
Sikar News: रींगस में भाजपा नेता का किया अपहरण तोड़े हाथ—पांव छोटा अखबार। सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में अपराधियों के बेखौफ होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार तड़के भाजपा नेता राजेंद्र बाजिया पर जानलेवा हमला कर उनके अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने न केवल उनके साथ बर्बरता की, बल्कि मारपीट कर उनके दोनों पैर भी तोड़ दिए। फार्महाउस पर हमला और तोड़फोड़— जानकारी के अनुसार, वारदात रविवार सुबह करीब 3:30 बजे बावड़ी गांव में हुई। पीड़ित राजेंद्र बाजिया ने बताया कि 8 से 10 हथियारबंद बदमाश दो गाड़ियों में सवार होकर उनके फार्महाउस पर पहुंचे थे। बदमाशों ने वहां जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। इस दौरान वहां मौजूद बाजिया के भांजे को बदमाशों ने एक कमरे में बंधक बना लिया। किसी तरह मौका पाकर भांजे ने फोन के जरिए राजेंद्र बाजिया को इस हमले की सूचना दी। रास्ते में घेराबंदी और अपहरण— सूचना मिलते ही राजेंद्र बाजिया तुरंत अपने फार्महाउस की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी गाड़ी को आगे और पीछे से घेर लिया। बदमाश उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में डालकर सुनसान इलाके...

JJM News: चर्चित जल जीवन मिशन के मुख्य संदिग्ध संजय बड़ाया को एसीबी ने लिया हिरासत में

Image
JJM News: चर्चित जल जीवन मिशन के मुख्य संदिग्ध संजय बड़ाया को एसीबी ने लिया हिरासत में  छोटा अखबार। राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को एक बड़ी सफलता मिली है। एसीबी की टीम ने घोटाले के मुख्य संदिग्ध और बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है। बड़ाया थाईलैंड में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। लुकआउट नोटिस के आधार पर कार्रवाई— संजय बड़ाया के खिलाफ एसओजी (SOG) ने पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। जैसे ही उसने दिल्ली हवाई अड्डे पर कदम रखा, वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे रोक लिया और राजस्थान एसीबी को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसीबी की विशेष टीम उसे अपनी कस्टडी में लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गई है। उच्चाधिकारियों के सुपरविजन में ऑपरेशन— यह पूरी कार्रवाई एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के सीधे निर्देशों पर की गई। गिरफ्तारी के लिए डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एक उच्च स्तरीय टीम गठित की गई थी, जिसमें एसपी महावीर प्रसाद शर्...

C M NEWS: आधुनिक खेती और सहकारिता से समृद्ध बनेंगे गांव —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: आधुनिक खेती और सहकारिता से समृद्ध बनेंगे गांव —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को पुष्कर के कड़ैल ग्राम में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' के दौरान किसानों और युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए आधुनिक कृषि, डेयरी और सहकारिता के समन्वय पर विशेष जोर दिया। परंपरागत खेती से आगे बढ़ें किसान— चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय की मांग है कि किसान केवल परंपरागत खेती तक सीमित न रहें। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे आधुनिक तकनीकों और जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) को अपनाएं, जिससे न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि कृषि और डेयरी क्षेत्र की मजबूती ही गांवों को समृद्ध बनाएगी। किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणाएं— मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों को 'सम्मान निधि' के जरिए आर्थिक संबल प्रदान कर रह...

Jaipur News: जयपुर डिस्कॉम में डिस्कॉम्स चेयरमैन की पाठशाला

Image
Jaipur News: जयपुर डिस्कॉम में डिस्कॉम्स चेयरमैन की पाठशाला      छोटा अखबार। जयपुर सिटी सर्किल के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस से जुड़े सहायक अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं ने शनिवार को विभागीय नियमों एवं परिपत्रों  से संबंधित प्रश्नपत्र को हल किया। इसके लिए शनिवार को विद्युत भवन में उनकी परीक्षा ली गई। डिस्कॉम्स चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा की पहल पर ली गई इस परख का उद्देश्य अभियंताओं में नियमों, प्रक्रियाओं और समय-समय पर जारी होने वाले सर्कुलर्स के प्रति जानकारी और समझ बढ़ाना है। डिस्कॉम प्रबंधन का मानना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए फील्ड में तैनात अभियंताओं का अपडेटेड रहना जरूरी है।           परीक्षा में जयपुर शहर वृत्त उत्तर और वृत्त दक्षिण में कार्यरत 44 सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंता सम्मिलित हुए। करीब आधे घंटे की समय सीमा में अभियंताओं ने 'टर्म्स एंड कंडीशंस फॉर सप्लाई'(TCOS) और इसमें समय समय पर हुए संशोधनों, टैरिफ आदेश, विभागीय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) और नवीनतम दिशा-निर्देश, रूफ टॉप सोलर और मीटरिंग के तकनीकी और विधिक...

Rajasthan News: अस्पतालों में ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल की अनदेखी पर होगी कठोर कार्रवाई —प्रमुख शासन सचिव

Image
Rajasthan News: अस्पतालों में ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल की अनदेखी पर होगी कठोर कार्रवाई —प्रमुख शासन सचिव  छोटा अखबार। राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में अब इलाज के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर (OT) और आईसीयू जैसे संवेदनशील स्थानों पर ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। यदि इसमें कोई कोताही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।शनिवार को शासन सचिवालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान श्रीमती राठौड़ ने प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोटा में प्रसूताओं की मृत्यु और स्वास्थ्य बिगड़ने की हालिया घटना को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए कहा कि इस प्रकरण की हर पहलू से निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर पहले ही सख्त कार्रवाई की जा चुकी है। यूनिट हेड और संस्थान प्रभारी ह...