Rajasthan News: प्रदेश में प्रति 10 किलोमीटर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Rajasthan News: प्रदेश में प्रति 10 किलोमीटर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं 


छोटा अखबार।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मानव संसाधन, दवा व जांच सुविधाओं सहित मौसमी बीमारियों की स्थिति की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेशवासियों को उनके घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। इसी दिशा में प्रत्येक 10 किलोमीटर पर सब-सेन्टर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के सहयोग से नए सब-सेन्टर्स स्थापित किए जाएँगे ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विभाग के विभिन्न संवर्गों में 50 हजार पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं। अब यह सुनिश्चित किया जाए कि उपलब्ध मानव संसाधन का उपयोग जरूरत वाले क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से हो। श्री खींवसर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए मानव संसाधन का बेहतर प्रबंधन किया जाए। विशेष रूप से ट्रोमा सेंटर, प्रसव सुविधा वाले स्वास्थ्य केन्द्रों और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों तथा प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग केवल निर्धारित पदों के आधार पर नहीं, बल्कि वहां की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार किया जाना चाहिए। इसके लिए भौगोलिक स्थिति, मरीजों का भार, उपलब्ध सुविधाओं और स्थानीय जरूरतों का अध्ययन कर कार्ययोजना तैयार की जाए।

चिकित्सा संस्थानों के भवनों की सुरक्षा को लेकर भी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवनों की सुरक्षा के लिए संस्था प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और इस संबंध में परिपत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने तीन माह में सभी चिकित्सा संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। निदेशक जनस्वास्थ्य को इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस