C M NEWS: प्रवासी राजस्थानी अपनी संस्कृति और मेहनत से बढ़ा रहे प्रदेश का मान —मुख्यमंत्री

C M NEWS: प्रवासी राजस्थानी अपनी संस्कृति और मेहनत से बढ़ा रहे प्रदेश का मान —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी अद्भुत उद्यमशीलता और परिश्रम के बल पर न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी दुनिया के किसी भी कोने में रहें, वे अपनी मिट्टी, समृद्ध परंपरा और संस्कृति से हमेशा जुड़े रहते हैं। यही जुड़ाव राजस्थान की असली ताकत है।

मुख्यमंत्री सोमवार को गुवाहाटी में राजस्थान फाउंडेशन के 'असम नॉर्थ ईस्ट चैप्टर' द्वारा आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रवासी मारवाड़ी समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज अपनी जन्मस्थली राजस्थान और कर्मभूमि असम, दोनों की संपन्नता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रवासियों के सामाजिक उत्तरदायित्वों और उनके अथक परिश्रम को विकास का मुख्य आधार बताया।

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 के लिए दिया आमंत्रण—

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि राजस्थान सरकार आगामी 23 से 25 मई तक जयपुर में 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026' का भव्य आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में राज्य की नई सोच को प्रदर्शित करेगा।शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों को इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि 'ग्राम 2026' में हजारों किसान, पशुपालक, कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और तकनीकी जानकार हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही कृषि प्रसंस्करण उद्योगपति, स्टार्टअप्स और एग्रीटेक डेवलपर्स भी एक मंच पर जुटेंगे। उन्होंने प्रवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी विशेषज्ञता और निवेश के माध्यम से राजस्थान के कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने में सहयोग करें।

इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रवासी समुदाय ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के इस संबोधन ने प्रवासियों के भीतर अपनी जड़ों के प्रति गर्व और प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का नया उत्साह भर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस