Posts

Accident News: ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

Image
 Accident News: ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत छोटा अखबार। नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 (NH-62) पर सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। अलाय गांव से करीब दो किलोमीटर आगे कालानाडा के पास एक तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उठी चिंगारी के कारण ट्रेलर में भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे कोयले से लदा एक ट्रेलर बीकानेर से नागौर की तरफ आ रहा था। कालानाडा के पास सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई और सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद भी ट्रेलर नहीं रुका। वह मोटरसाइकिल को करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ आगे ले गया। सड़क पर लोहे की रगड़ से चिंगारियां उठीं, जिसने ट...

BIJALI NEWS: प्रदेश में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर को गति देने के लिए मुख्य सचिव ने ट्रांसमिशन परियोजनाओं की कि समीक्षा

Image
BIJALI NEWS: प्रदेश में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर को गति देने के लिए मुख्य सचिव ने ट्रांसमिशन परियोजनाओं की कि समीक्षा छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने पावर ग्रिड और प्रदेश के ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को शासन सचिवालय में इंटर स्टेट व इंट्रा स्टेट ट्रांसमिशन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान प्रदेश में इन परियोजनाओं में मार्गाधिकार की बाधाओं को जल्द से जल्द दूर करने के भी निर्देश दिए ताकि प्रदेश को ग्रीन एनर्जी कोरिडोर्स का लाभ मिल सके। इस दौरान ऊर्जा विभाग की ओर से बताया गया कि रास्ते की बाधाओं को दूर करने के लिए जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षकों को उचित सहयोग प्रदान करने के निर्देश दे दिए गए हैं।  मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। ऐसे में प्रदेश में स्थापित अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं से उत्पादित बिजली की सुगम और निर्बाध निकासी के लिए इंटरस्टेट एवं इन्ट्रास्टेट ट्रांसमिशन परियोजनाओं के माध्यम से विद्युत तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक और उच्च क्षमता वाले ट्रांसमिशन ग्रिड का निर्माण न...

C S NEWS:मुख्य सचिव ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने दिये निर्देश

Image
C S NEWS:मुख्य सचिव ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने दिये निर्देश   छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और जरूरत का आकलन कर आवश्यकतानुसार भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के आधार पर डॉक्टरों की जरूरत की मैपिंग की जाए, ताकि जरूरत के अनुसार मानव संसाधन उपलब्ध कराया जा सके। श्री श्रीनिवास सोमवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान और फॉलोअप, प्रसव सखी कार्यक्रम व नवजात शिशु देखभाल सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने 6 सितम्बर से 17 सितम्बर तक प्रदेश में हुई मातृ मृत्युदर की अस्पतालवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अस्पताल प्रभारियों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से प्रत्येक मामले की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भवत...

E-PAPER

Image
E-PAPER

C S NEWS: प्रदेश के छोटे शहरों तक पहुंचें उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं —मुख्य सचिव

Image
C S NEWS: प्रदेश के छोटे शहरों तक पहुंचें उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं —मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं का भविष्य केवल नए अस्पताल बनाने तक सीमित नहीं है। राज्य को ऐसा सशक्त और एकीकृत स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना होगा, जिसमें सुलभता, गुणवत्ता, किफायती उपचार, आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित मानव संसाधन और संस्थागत विश्वास का समावेश हो। प्रत्येक स्वास्थ्य नीति, संस्था, तकनीक और निवेश के केन्द्र में रोगी और उसका कल्याण होना चाहिए। मुख्य सचिव शनिवार को जयपुर में एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) के राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मेलन-2026 के समापन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ‘अगले दशक के लिए राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था का निर्माण’ विषय पर राज्य की भावी स्वास्थ्य कार्ययोजना प्रस्तुत की। श्री श्रीनिवास ने कहा कि विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प में सभी नागरिकों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया है। मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार, सार्वभौमिक टीकाकरण, च...

Jaipur News: सरकार ने आमनागरिकों से डीपीएनजी सुविधाओं से जुड़ने का किया आह्वान

Image
Jaipur News: सरकार ने आमनागरिकों से डीपीएनजी सुविधाओं से जुड़ने का किया आह्वान  छोटा अखबार। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने कहा है कि केन्द्र व राज्य सरकार का फोकस एलपीजी कनेक्शनों को डीपीएनजी कनेक्शनों में शिफ्ट करना है इसके लिए आरएसजीएल सहित सीजीडी संस्थाओं द्वारा आधारभूत संरचना के तेजी से विस्तार और विस्तारित क्षेत्र में प्राथमिकता से डीपीएनजी सहित औद्योगिक व व्यावसायिक कनेक्शन जारी करने के समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने आमनागरिकों से डीपीएनजी सुविधा से जुड़ने का आग्रह किया। एमडी ने आरएसजीएल के 14 वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हरित और स्वच्छ उर्जा के साथ ही डीपीएनजी सुरक्षित, सहज उपलब्ध और 24 गुणा 7 सेवा सुविधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीजीडी संस्थाओं द्वारा करीब 2 लाख परिवारों को डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ा जा चुका है। आरएसजीएल द्वारा गत तीन माह में ही करीब 4500 नए परिवारों को डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ा है। 66 व्यावसायिक कनेक्शन जारी किये हैं। आरएसजीएल के उप महाप्रबंधक सीपी चौधरी, विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि घरेलू ...

Rajasthan News: जयपुर सहित कई शहरों में रीको भूखण्डों का होगा ई-ऑक्शन, 25 सितंबर तक जमा करवानी होगी ईएमडी

Image
Rajasthan News: जयपुर सहित कई शहरों में रीको भूखण्डों का होगा ई-ऑक्शन, 25 सितंबर तक जमा करवानी होगी ईएमडी    छोटा अखबार। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (रीको) द्वारा जयपुर, भिवाड़ी, दौसा, कोटा, बीकानेर, राजसमंद और उदयपुर में अविकसित व अर्द्ध-विकसित भूखण्डों का ई-ऑक्शन के माध्यम से आवंटन किया जा रहा है। इसके लिए 25 सितंबर, 2026 तक ईएमडी जमा करवाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ये भूखण्ड विभिन्न श्रेणियों के उपयोग हेतु आवंटित किए जाएंगे। AI Photo भिवाड़ी के राबड़का, बीकानेर के जोड़बीड़, दौसा के जयरामपुरा और इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक हब दौसा-बांदीकुई, जयपुर के दौलतपुरा, कोटा के कसार, राजसमंद के तनाजा का बांसा और उदयपुर के माल की टूस व पीपाड़ में स्थित भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। इन भूखण्डों के लिए 28 से 30 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन बिड आयोजित की जाएगी। रीको की अविकसित और अर्द्ध-विकसित भूखण्डों के आवंटन संबंधी नीति में प्रारंभिक 33 वर्ष की लीज अवधि के पश्चात आगे 33-33 वर्ष की दो अवधियों तक नवीनीकरण का प्रावधान है। हालांकि, नवीनीकरण अवधि के लिए देय शुल्क/प्रीमियम को लेक...