C M NEWS: जिला आधारित विकास मॉडल से मजबूत होगी राजस्थान की अर्थव्यवस्था —मुख्यमंत्री

C M NEWS: जिला आधारित विकास मॉडल से मजबूत होगी राजस्थान की अर्थव्यवस्था —मुख्यमंत्री


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में राजस्थान अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार जिला आधारित विकास मॉडल को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर के. वी. राजू की गरिमामयी उपस्थिति में 'जिला घरेलू उत्पाद अनुमान' विषय पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान, स्थानीय संसाधनों और आर्थिक संभावनाओं को केंद्र में रखकर विकास की एक नई अवधारणा विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की उद्योग, निवेश और सुशासन आधारित नीतियों के कारण राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेश का स्टार्टअप इकोसिस्टम भी तेजी से फल-फूल रहा है। वर्तमान में राज्य में 6 हजार से अधिक सक्रिय स्टार्टअप्स कार्यरत हैं, जो युवाओं को रोजगार और नवाचार के बेहतरीन नए अवसर प्रदान कर रहे हैं।

बैठक के दौरान नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर के.वी. राजू ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान 'अचीवर्स' श्रेणी का प्रदेश है. यहाँ पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि राजस्थान में पर्यटन, कृषि, खनन और सौर ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। इन क्षेत्रों के लिए एक उच्च तकनीक आधारित डेटाबेस तैयार कर इन्हें राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में शामिल किया जा सकता है। प्रो. राजू ने योजनाओं की निरंतर और प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ-साथ क्षमता संवर्धन करने और असंगठित क्षेत्र में सर्वे हेतु सैंपल साइज बढ़ाने की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस