Karauli News: श्रमिक कल्याण योजनाओं में लापरवाही पर करौली में पोस्टेड 2 श्रम निरीक्षक निलम्बित

Karauli News: श्रमिक कल्याण योजनाओं में लापरवाही पर करौली में पोस्टेड 2 श्रम निरीक्षक निलम्बित


छोटा अखबार।

सरकारी योजनाओं की क्रियान्वयन में लापरवाही पर करौली जिले में पोस्टेड दो श्रम निरीक्षकों को निलम्बित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्रम आयुक्त श्रीमती पूजा कुमारी पार्थ ने बताया कि कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी, करौली में पदस्थापित श्रम निरीक्षक राजेश कुमार मीणा और श्रम निरीक्षक बलदेव सिंह को निलम्बित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 



उन्होंने बताया कि राजस्थान भवन और अन्य संनिर्माण श्रमिक मण्डल श्रमिकों व उनके बच्चों के कल्याण के लिए श्रमिक शिक्षा एवं कौशल योजना संचालित कर रहा है। इस योजना में प्राप्त प्रकरणों का इन दो श्रम निरीक्षकों द्वारा नियमानुसार व समयबद्ध निस्तारण नहीं किए जाने के संबंध में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जांच में प्रथमदृष्टया कार्य में लापरवाही और निर्धारित प्रक्रियाओं की अनुपालना नहीं किए जाने पर यह कार्यवाही की गई है।  

श्रीमती पार्थ ने बताया कि श्रम विभाग श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा कार्य में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा व दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस