Jaipur News: जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए धार्मिक अतिक्रमण हटाए गए, सुरक्षा के लिहाज से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

Jaipur News: जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए धार्मिक अतिक्रमण हटाए गए, सुरक्षा के लिहाज से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद


छोटा अखबार।

जयपुर के मालवीय नगर के नंदपुरी-गैटोर क्षेत्र में विकास कार्यों की राह में आ रही बड़ी बाधा आखिरकार दूर हो गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) और पुलिस प्रशासन के प्रयासों से 80 फीट सड़क चौड़ीकरण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। पिछले 15 दिनों से प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच चल रही समझाइश का सकारात्मक असर देखने को मिला, जिसके बाद आपसी सहमति से सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को हटाने का काम शुरू किया गया।

सड़क सीमा में मंदिर, मस्जिद, मजार, चबूतरे और सत्संग भवन जैसी कई धार्मिक संरचनाएं शामिल थीं। सौहार्दपूर्ण माहौल में संबंधित समुदायों के लोगों ने रविवार को खुद ही आगे आकर इन निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्रवाई में सहयोग किया। वहीं, शेष बचे हुए अतिक्रमणों को हटाने के लिए जेडीए का दस्ता सोमवार सुबह छह बजे से पूरी तैयारी के साथ मौके पर मुस्तैद रहा।

सुरक्षा के मद्देनजर इंटरनेट निलंबित—

इस संवेदनशील कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए एहतियातन 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

संभागीय आयुक्त वे. सरवण कुमार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाएं, अफवाहें या भड़काऊ सामग्री प्रसारित होने की आशंका को देखते हुए यह पाबंदी लगाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इससे पहले जयपुर जिले के चौमूं में 26 दिसंबर 2025 को एक धार्मिक स्थल विवाद के बाद इसी तरह इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थीं। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस