पैनल पर विचार!

 पैनल पर विचार!


छोटा अखबार।

राजस्थान भाजपा कोर कमेटी सदस्यों की आज शुक्रवार दोपहर मे अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली निवास पर बैठक होने के संभावना हैं। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह तथा भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी भाग ले सकते हैं। भाजपा  हाईकमान के साथ राजस्थान भाजपा कोर कमेटी सदस्यों कीआज शुक्रवार बैठक की अहमियत से इससे ही अंदाजा हो जाता है कि, राजस्थान विधानसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार बाबत पहली दफे राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के सभी सदस्य प्रदेशाध्यक्ष सी,.पी.जोशी, संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, उपनेता डॉ सतीश पुनिया, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव,कैलाश चौधरी, सांसद कनकमल कटारा, राजेंद्र गहलोत पूर्व सांसद ओमप्रकाश माथुर दिल्ली मीटिंग में शामिल होंने की उम्मीद है। इससे पहले अध्यक्ष नड्डा, मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद कनकमल कटारा, राजेंद्र गहलोत ओर पूर्व सांसद ओमप्रकाश माथुर ने भाग नहीं ले, राजस्थान विधानसभा चुनाव उम्मीदवार पैनल पर विचार विमर्श में  भाग नहीं लिया था। अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली निवास पर कल गुरुवार रात को भी अध्यक्ष नड्डा,संगठन महामंत्री संतोष, मंत्री शाह ने विधानसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार पैनल बाबत   तेलंगाना भाजपा कोर कमेटी सदस्यों के साथ लम्बी बैठक की थी। 

वहीं गुरुवार दोपहर में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के दिल्ली निवास पर राजस्थान भाजपा कोर कमेटी सदस्यों ने  करीब 56भाजपा विधायकों की सीटों पर उम्मीदवार पैनल पर चर्चा करने के संकेत मिले हैं। बैठक चर्चा में विधायक के नाम के साथ  अन्य दावेदारों के नामों को भी पैनल में जगह मिलने के संकेत हैं। भाजपा के चुनाव में लगातार पराजय प्राप्त करने वाली बेहद कमजोर डी क्षेणी की 10सीटो तथा कभी हार -कभई जीत वाली  सी केटेगरी की तकरीबन दो दर्जन सीटों पर भी उम्मीदवार  चयन पर चर्चा होने के संकेत हैं। उसमें डी की दो सीटों ओर भाजपा विधायक वाली एक क्षेणी की आठ सीटों को अभी भी होल्ड रखने के संकेत हैं। बाकी  बची सीटों पर भाजपा हाईकमान राजस्थान  कांग्रेस उम्मीदवार सूची के जारी होने के बाद राजस्थान भाजपा कोर कमेटी सदस्यों के साथ विचार विमर्श करने की संभावना है। अब आज शुक्रवार को अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केन्द्रीय मंत्री  अमित शाह राजस्थान भाजपा कोर कमेटी सदस्यों से संभाग अनुसार सीटों पर तैयार किए संभावित पैनल के नामों पर विस्तार से चर्चा कर भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति में विचार विमर्श - उम्मीदवार चयन बाबत पैनल को अंतिम रूप देने की संभावना है। 

भूपेन्द्र औझा


Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस