राज्य में ओलावृष्टि की चेतावनी

राज्य में ओलावृष्टि की चेतावनी


छोटा अखबार।
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो रही है। वहीं रात के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है।



प्रदेश में दिन का तापमान 20 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। रात में शीतलहर चलने से आमजन को काफी परेशानी हो रही है। प्रदेश में अलसुबह घना कोहरा छाने से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। राज्य में रविवार रात 1-2 स्थानों को छोड़कर तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। जयपुर के जोबनेर में पारा 1 डिग्री की गिरावट के साथ 5 डिग्री दर्ज किया गया है।



वहीं हाड़ौती में कई स्थानों पर पिछले 5 दिन से घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ है। जिससे दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन मंगलवार और बुधवार को अजमेर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, कोटा, टोंक, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली जिलों में तेज घना कोहरा छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।


 


Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस