Posts

Rajasthan News: जयपुर सहित कई शहरों में रीको भूखण्डों का होगा ई-ऑक्शन, 25 सितंबर तक जमा करवानी होगी ईएमडी

Image
Rajasthan News: जयपुर सहित कई शहरों में रीको भूखण्डों का होगा ई-ऑक्शन, 25 सितंबर तक जमा करवानी होगी ईएमडी    छोटा अखबार। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (रीको) द्वारा जयपुर, भिवाड़ी, दौसा, कोटा, बीकानेर, राजसमंद और उदयपुर में अविकसित व अर्द्ध-विकसित भूखण्डों का ई-ऑक्शन के माध्यम से आवंटन किया जा रहा है। इसके लिए 25 सितंबर, 2026 तक ईएमडी जमा करवाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ये भूखण्ड विभिन्न श्रेणियों के उपयोग हेतु आवंटित किए जाएंगे। AI Photo भिवाड़ी के राबड़का, बीकानेर के जोड़बीड़, दौसा के जयरामपुरा और इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक हब दौसा-बांदीकुई, जयपुर के दौलतपुरा, कोटा के कसार, राजसमंद के तनाजा का बांसा और उदयपुर के माल की टूस व पीपाड़ में स्थित भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। इन भूखण्डों के लिए 28 से 30 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन बिड आयोजित की जाएगी। रीको की अविकसित और अर्द्ध-विकसित भूखण्डों के आवंटन संबंधी नीति में प्रारंभिक 33 वर्ष की लीज अवधि के पश्चात आगे 33-33 वर्ष की दो अवधियों तक नवीनीकरण का प्रावधान है। हालांकि, नवीनीकरण अवधि के लिए देय शुल्क/प्रीमियम को लेक...

Rajasthan News: प्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग ने की 7 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 160 लाख रुपए की देनदारी आई सामने

Image
Rajasthan News: प्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग ने की 7 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 160 लाख रुपए की देनदारी आई सामने छोटा अखबार। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जीएसटी राजस्व में अनियमितताओं, कर अपवंचना, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और बिना वास्तविक आपूर्ति के टैक्स इनवॉइस जारी करने जैसी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 18 सितम्बर, 2026 को प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर करदाताओं के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे/निरीक्षण किया गया। गई कार्रवाई में कुल 7 प्रतिष्ठानों में प्रथम दृष्टया लगभग 159.95 लाख रुपए की संभावित कर देनदारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान संबंधित करदाताओं द्वारा 70.59 लाख रुपए की राशि स्वैच्छिक रूप से जमा कराई गई है। कई मामलों में महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड भी जब्त/अभिलेखित किए गए हैं व आगे की जांच जारी है। जयपुर के प्रथम मोबिटल प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध ब्लॉक क्रेडिट/ITC रिवर्सल के संबंध में निरीक्षण कार्रवाई की गई। मामले में लगभग 21.60 लाख रूपए की संभावित देनदारी सामने आई, जिसके विरुद्ध करदाता द्वारा 4.74 लाख रुपए जमा कराए गए, जिसमें 1 लाख रूपए ...

Jaipur News: मकान में अचानक आग लगने से युवक की हुई मौत

Image
Jaipur News: मकान में अचानक आग लगने से युवक की हुई मौत  छोटा अखबार। जयपुर के भांकरोटा एक मकान में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत होने के समचार संज्ञान आया है। हादसा देर रात करीब 2:30 बजे भांकरोटा के कमला नेहरू नगर स्थित गली नंबर 3 में स्थित एक आवासीय मकान में घटित हुआ। हादसे के समय घर में आनंद (28 वर्ष) और उसकी पत्नी सीमा अलग-अलग कमरों में सो रहे थे, जब अचानक आनंद के कमरे में आग भड़क उठी। पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, लेकिन आनंद को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस आग के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। AI Photo पुलिस के अनुसार आनंद और उसकी पत्नी रोजाना की तरह रात का खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। रात करीब 2:30 बजे आनंद के कमरे से अचानक धुएं के गुबार और आग की लपटें उठने लगीं। खिड़की और दरवाजों से बाहर निकलती लपटों को देख पड़ोसियों ने शोर मचाया, जिससे दूसरे कमरे में सो रही सीमा की आंख खुली। कमरे का दरवाजा पूरी तरह आग की चपेट में होने के कारण आनंद अंदर ही फंस गया और उसे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। मृतक की पत...

Rajasthan News: डोटासरा की सरकार को चेतावनी– 'खून-खराबा हुआ तो पुलिस-प्रशासन होगा जिम्मेदार

Image
Rajasthan News: डोटासरा की सरकार को चेतावनी– 'खून-खराबा हुआ तो पुलिस-प्रशासन होगा जिम्मेदार छोटा अखबार। प्रदेश के सीकर में नगरपालिका चेयरमैन के आगामी चुनावों को लेकर प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। चुनावों को लेकर प्रदेशभर में जारी राजनीतिक बाड़ेबंदी और खींचतान के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डोटासरा ने सरकार पर सत्ता और प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तीखी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि इस सियासी खींचतान के कारण क्षेत्र में कोई मर्डर या खून-खराबा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मौजूदा सरकार और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्थानिय मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुनावों को जीतने के लिए लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रख रही है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को 'गुजरात मॉडल' की संज्ञा दी। डोटासरा ने कहा, "सरकार पुलिस और प्रशासन का इस कदर दुरुपयोग कर रही है जैसा पहले कभी नहीं ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News: जयपुर के पुरोहित जी का कटला में हुए भीषण अग्निकांड में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारी निलंबित

Image
Jaipur News: जयपुर के पुरोहित जी का कटला में हुए भीषण अग्निकांड में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारी निलंबित छोटा अखबार। जयपुर के पुरोहित जी का कटला में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। लापरवाही के मामले को देखते हुए सरकार ने जयपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र मीणा और सहायक अग्निशमन अधिकारी कुलदीप माणतवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए स्वायत्त शासन विभाग द्वारा तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। जयपुर के व्यस्ततम और ऐतिहासिक त्रिपोलिया बाजार के पुरोहित जी का कटला क्षेत्र में स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में 17 सितंबर को अचानक बेहद भीषण आग लग गई थी। संकरी गलियों और भारी भीड़भाड़ वाले इस व्यावसायिक क्षेत्र में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और फायर सेफ्टी के दावों की पोल खुल गई। घटना के तुरंत बाद जब स्थानीय प्रशासन और सरकार ने मामले की प्रारंभिक समीक्षा की, तो अग्निशमन विभाग की घोर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की ...

Rajasthan News: बारां के अंता SDM हवाई सिंह यादव के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज, 5.5 लाख की घूस का था आरोप

Image
Rajasthan News: बारां के अंता SDM हवाई सिंह यादव के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज, 5.5 लाख की घूस का था आरोप छोटा अखबार। बारां जिले के प्रशासनिक महकमे से रिश्वत मांगने की खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा टीम ने एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंता के उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वत मांगने का औपचारिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी एसडीएम पर जमीनों से जुड़े मामलों में आपत्तियां और स्टे हटाने के एवज में लाखों रुपए की घूस मांगने का गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार अंता क्षेत्र के एक स्थानीय परिवादी ने कोटा एसीबी कार्यालय में उपस्थित होकर एसडीएम हवाई सिंह यादव के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी का आरोप था कि उसकी कमर्शियल और आवासीय प्लानिंग की जमीनों की दो अलग-अलग फाइलों को जानबूझकर प्रशासनिक स्तर पर अटकाया जा रहा था। परिवादी ने बताया कि उसकी पहली प्लानिंग की भूमि पर पूर्व उपखंड अधिकारी द्वारा कुछ आपत्तियां लगाई गई थीं, जिन्हें निरस्त करने के बदले वर्तमान एसडीएम हवाई सिंह यादव 5 लाख रुपए की राशि की मांग कर रहे थे। इ...