rajasthan News: भीलवाड़ा में पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ -एक तस्कर ढेर, एक गिरफ्तार, तीसरा फरार

rajasthan News: भीलवाड़ा में पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ -एक तस्कर ढेर, एक गिरफ्तार, तीसरा फरार


छोटा अखबार।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की तस्करों के साथ भीषण मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य तस्कर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, उनका तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
AI Photo
पुर थाना प्रभारी कन्हैयालाल के अनुसार, पुलिस को भीलवाड़ा-जयपुर हाईवे पर मादक पदार्थों की बड़ी तस्करी होने की खुफिया सूचना मिली थी। इस पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने पुर थाना क्षेत्र में मजबूत नाकाबंदी की थी। देर रात एक तेज रफ्तार सफेद रंग की लग्जरी कार नाकाबंदी स्थल पर पहुंची। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गति बढ़ाने के साथ ही पुलिस की बैरीकेडिंग को जोरदार टक्कर मारी और तोड़ते हुए निकल गया।
पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए अपनी गाड़ियों से तस्करों की कार का पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख कार सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ और तस्करों को रोकने के लिए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इस क्रॉस फायरिंग में एक तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर एक तस्कर को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि कार में सवार तीसरा तस्कर रात के अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना के तुरंत बाद पूरे जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई। पुलिस की टीमें लगातार जंगलों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, हालांकि सुबह तक फरार आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त लग्जरी कार को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस