Jaipur News: जनसंपर्क विभाग का सूचना केंद्र साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण मंच

Jaipur News: जनसंपर्क विभाग का सूचना केंद्र साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण मंच


छोटा अखबार।

राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर एवं शरण्या सेवा संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सूचना केंद्र में ‘मीट द ऑथर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध चित्रकार और लेखक चंद्रप्रकाश गुप्ता ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के चित्र शहीदों के परिजनों को भेंट करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘शौर्य और शहादत को सलाम’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें कारगिल विजय के बाद से राजस्थान के शहीद जवानों के चित्रों के साथ उनकी शौर्यगाथाओं का संकलन किया गया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों, पत्रकारों और श्रोताओं ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए व श्री गुप्ता से संवाद किया। इस दौरान राष्ट्र, समाज, साहित्य और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने श्री गुप्ता के राष्ट्रसेवा और शहीदों के सम्मान के प्रति किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैन्य शक्ति को सुदृढ़ बनाने व युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर “है नमन उनको जिनके सामने बौना हिमालय, जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गए” पंक्तियों का भावपूर्ण गायन कर उपस्थित जनों को भावविभोर और गौरवान्वित कर दिया। उन्होंने सूचना केंद्र की लाइब्रेरी में शहीदों के चित्र स्थापित किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे यहां आने वाले विद्यार्थियों और आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार होगा व युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में शहीदों के परिजन, साहित्यकार, कलाकार, पत्रकार, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस