C M NEWS: एमओयू के धरातल पर लागू होने से प्रदेश में आर्थिक प्रगति और रोजगार के अवसर सृजित होंगे- मुख्यमंत्री

C M NEWS: एमओयू के धरातल पर लागू होने से प्रदेश में आर्थिक प्रगति और रोजगार के अवसर सृजित होंगे- मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए एमओयू की प्रगति को लेकर बैठक ली। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को एमओयू के क्रियान्वयन में गति लाने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के एमओयू को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन एमओयू के धरातल पर लागू होने से प्रदेश की आर्थिक प्रगति के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ऐसे में इन एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए सभी विभाग लक्ष्य निर्धारित करते हुए भूमि आवंटन सहित अन्य स्वीकृतियों की प्रक्रियाओं में तेजी लाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एमओयू के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और संबंधित निवेशकों से निरंतर संवाद रखने के लिए भी निर्देशित किया।

इस दौरान ऊर्जा, उद्योग, खनन, पर्यटन, स्वायत शासन, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, आयुष, स्कूल शिक्षा, युवा एवं खेल, तकनीकी शिक्षा सहित कई विभागों से संबंधित एमओयू की प्रगति को लेकर चर्चा की गई। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस