Bijali News: मानसून के दौरान सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डिस्कॉम्स मुस्तैद —चेयरमैन

Bijali News: मानसून के दौरान सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डिस्कॉम्स मुस्तैद —चेयरमैन 


छोटा अखबार। 

मानसून के आगामी सीजन को देखते हुए बिजली विभाग ने कमर कस ली है। चेयरमैन डिस्कॉम्स एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने बुधवार को विद्युत भवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में अभियंताओं को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्री-मानसून मेंटिनेंस के सभी कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं, ताकि बारिश के मौसम में आमजन को बिना किसी कटौती के निर्बाध बिजली मिल सके।

AI Photo

बैठक में बिजली विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता पर जोर देते हुए चेयरमैन ने कहा कि किसी भी प्रकार के शॉर्ट सर्किट या करंट लीकेज से होने वाली जनहानि और पशुधन के नुकसान को रोकना सबसे जरूरी है। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली की लाइनें प्रभावित न हों, इसके लिए लाइनों के पास मौजूद पेड़ों की टहनियों की छंटाई तुरंत की जाए। साथ ही, रास्ते में आने वाले टेढ़े व जर्जर पोलों को अविलंब बदलने और झूलते हुए तारों को तुरंत कसने के आदेश दिए गए हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत, विद्युत पोल और वितरण ट्रांसफार्मर की अर्थिंग की कड़ाई से जांच की जाएगी। विशेष रूप से जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर्स के आसपास फेंसिंग (बाड़) लगाई जाएगी, जिससे किसी भी हादसे की गुंजाइश न रहे। तकनीकी सुदृढ़ता बनाए रखने के लिए ग्रिड सब स्टेशनों (जीएसएस) में ट्रांसफॉर्मरों के ऑयल लेवल को मेंटेन करने और उनमें नमी को रोकने के लिए सभी जरूरी तकनीकी उपाय करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बिजली विभाग का लक्ष्य मानसून में जीरो एक्सीडेंट और बेहतर पावर सप्लाई सुनिश्चित करना है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस