Posts

Rajasthan News: प्रदेश में आरएसएमईटी और जीएसआई में मिलकर कार्य करने पर होगा करार-एसीएस माइंस

Image
Rajasthan News: प्रदेश में आरएसएमईटी और जीएसआई में मिलकर कार्य करने पर होगा करार -एसीएस माइंस   छोटा अखबार। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोरा ने कहा है कि क्रिटिकल मिनरल्स के एक्सप्लोरेशन और क्वार्टज फेल्सपार के सेंपलिंग व विश्लेषण कार्य में गति लाने के लिए माइंस विभाग आरएसएमईटी और जीएसआई परस्पर सहयोग व समन्वय से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्दी ही जीएसआई व आरएसएमईटी के बीच करार किया जाएगा। इसी तरह से महत्वपूर्ण खनिजों के दोहन के बाद बचे खनिज मलबे की भी आरएण्डडी करवाने की आवश्यकता प्रतिपादित की ताकि मलबे का वैज्ञानिक निस्तारण या मलबे में भी उपलब्ध खनिजों का पता लगाया जा सके। क्या है होता है क्रिटिकल मिनरल्स और क्वार्टज फेल्सपार— क्रिटिकल मिनरल्स: ये वे खनिज हैं जो आधुनिक उद्योगों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और स्वच्छ ऊर्जा (जैसे सोलर पैनल और बैटरी) के लिए अत्यधिक आवश्यक होते हैं। इसके उदाहरण हैं—लिथियम, कोबाल्ट और निकेल। क्वार्टज फेल्सपार: पृथ्वी की पपड़ी (क्रस्ट) में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाने वाले दो महत्वपूर्ण प्राकृ...

C M NEWS: युवा पूरी क्षमता से कार्य करें, तो सपनों को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: युवा पूरी क्षमता से कार्य करें, तो सपनों को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अपन निवास पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत यूथ बजट पर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री के राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। वहीं मुख्यमंत्री ने बच्चों के द्वारा सजाई गई रंगोली पर सपत्नीक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। दीपों की रोशनी से मुख्यमंत्री निवास जगमगा उठा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उनका जीवन समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। वे 25 वर्षों की निरंतर राष्ट्र और सार्वजनिक सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुनियादी सुविधाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उत...

Jaipur News: जयपुर के पुरोहित जी का कटला में लगी आग, 20 से अधिक दुकानें जलने के समाचार

Image
Jaipur News: जयपुर के पुरोहित जी का कटला में लगी आग, 20 से अधिक दुकान जलने के समाचार  छोटा अखबार। जयपुर के ऐतिहासिक परकोटा क्षेत्र में गुरुवार सुबह आग लगने मामला संज्ञान में आया है। जानकारी के अनुसार पुरोहित जी का कटला के मणिहारी कटला में सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। आग के कारण कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर करीब 20 से अधिक दुकानें और गोदाम जलकर खाक हो गए। गनीमत यह रही कि हादसा सुबह के वक्त हुआ जब बाजार बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। पुलिस के अनुसार आग की शुरुआत कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित कपड़ों की एक दुकान के बाहर रखे कार्टन से हुई। सुबह करीब 7 बजे जब चारों तरफ शांति थी, तब कार्टन में अचानक सुलगती चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते लपटों ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रभावित दुकानों में कपड़ों के बड़े गोदाम, प्लास्टिक का सामान और पारंपरिक चूड़ी-बैंगल्स की दुकानें शामिल थीं।  हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनका काला और धुएं का गुबार सुभा...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: ‘लखपति दीदी’ में विभागीय योजनाओं का ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे आय अवसर

Image
Rajasthan News: ‘लखपति दीदी’ में विभागीय योजनाओं का ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे आय अवसर   छोटा अखबार। ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के विविध अवसरों से जोड़कर उनकी वार्षिक घरेलू आय 1 लाख रूपए या उससे अधिक करने के उद्देश्य से बुधवार को लखपति दीदी संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने की। इस दौरान विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाने व इन योजनाओं को उनकी स्थानीय आवश्यकताओं, आजीविका गतिविधियों और आय बढ़ाने की संभावनाओं से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न विभागों की योजनाओं, संसाधनों और विशेषज्ञता के समन्वित उपयोग के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर विकसित करने तथा मौजूदा आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान अंतर-विभागीय समन्वय और प्रभावी अभिसरण (कन्वर्जेंस) के माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और उनके लाभों को जमीनी स...

Rajasthan News: अटल भूजल योजना की लंबित 156 करोड़ रूपये की देनदारियों का सरकार किसानों को करेगी भुगतान

Image
Rajasthan News: अटल भूजल योजना की लंबित 156 करोड़ रूपये की देनदारियों का सरकार किसानों को करेगी भुगतान छोटा अखबार। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित "अटल भूजल योजना" का क्रियान्वयन राज्य के 17 जिलों में 01 अप्रैल 2020 से किया जा रहा था। योजनान्तर्गत फार्म पौंड, सिंचाई पाइपलाइन, डिग्गी, कृषि यंत्र और फसल बदलाव मिनिकिट, फव्वारा, मिनी स्प्रिंकलर, ड्रिप बनाये गये थे। भारत सरकार द्वारा 15 अक्टूबर 2025 के बाद योजना का क्रियान्वयन नही होने के कारण राज्य के किसानों की 158 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि का भुगतान शेष रह गया था जिसमें से कृषि विभाग की 90.91 करोड़ रुपये और उद्यानिकी विभाग 66.16 करोड़ रुपये की राशि शेष रह गयी। AI Photo राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार से इन लंबित दायित्वों के भुगतान हेतु कई बार गंभीर प्रयास किए। इस संबंध में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, कृषि और उद्यानिकी मंत्री, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष, मुख्य सचिव द्वारा जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार से पत्राचार और प्रयास किए गए। लेकिन राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति योजना देरी से जारी करने और केंद्र स...

Jaipur News: जयपुर में मतदाताओं से दुर्व्यवहार पर पीठासीन अधिकारी को दी 17 सीसीए की चार्जशीट, होगा मुकदमा

Image
Jaipur News: जयपुर में मतदाताओं से दुर्व्यवहार पर पीठासीन अधिकारी को दी 17 सीसीए की चार्जशीट, होगा मुकदमा छोटा अखबार। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत ई.वी.एम. मशीन से परिणाम प्रदर्शित नहीं होने के कारण जयपुर नगर निगम क्षेत्र की विधानसभा विद्याधर नगर के वार्ड संख्या 09, 18 और झोटवाड़ा विधानसभा की वार्ड संख्या 25 व 34 के कुल 5 बूथों पर दिनांक 16 सितम्बर को पुनर्मतदान कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) जयपुर संदेश नायक ने बताया कि नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 पर नियुक्त पीठासीन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा (व्याख्याता) द्वारा मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार करने तथा मतदान प्रक्रिया सुगम रूप से संचालित नहीं करने के संबंध में रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1958 के नियम 17 के तहत चार्जशीट दी गई है । जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को गंभीरता से न लेना और निर्धारित कर्तव्यों का विधिवत निर्वहन न करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है...