C M NEWS: मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास पर किया भगवान शिव का विशेष अभिषेक

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास पर किया भगवान शिव का विशेष अभिषेक


छोटा अखबार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रावण मास के पहले सोमवार के पावन अवसर पर भगवान शिव की विशेष आराधना की। मुख्यमंत्री ने अपने राजकीय निवास परिसर में बने राज राजेश्वरी मंदिर में देवाधिदेव महादेव का पूर्ण विधि-विधान से अभिषेक और पूजन किया। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा में सम्मिलित हुए। उन्होंने सपत्नीक बैठकर पंडितों और आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा पंचामृत अभिषेक किया। पूजा के दौरान महादेव को प्रिय माने जाने वाले विल्वपत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल और फल अर्पित कर आरती उतारी गई।
प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना-
विशेष पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि राजस्थान में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का वास हो। उन्होंने अच्छी वर्षा और किसानों की समृद्धि के लिए भी कामना की, ताकि राज्य का हर वर्ग उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सके।
सावन मास का महत्व-
उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म में श्रावण मास और इसके सोमवार के व्रत का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। इस पूरे महीने में भगवान शिव की आराधना से जीवन के सभी कष्टों का निवारण होता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी सभी प्रदेशवासियों को श्रावण के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान माहौल पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस