C M NEWS: संबल सखी अभियान बना महिला सशक्तीकरण का जनआंदोलन —मुख्यमंत्री
C M NEWS: संबल सखी अभियान बना महिला सशक्तीकरण का जनआंदोलन —मुख्यमंत्री
छोटा अखबार।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 'संबल सखी' यंग प्रोफेशनल्स से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के महिला सशक्तीकरण विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि 'संबल सखी अभियान' आज प्रदेश में नारी शक्ति के उत्थान के लिए एक बड़ा जनआंदोलन बन चुका है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संबल सखियों से उनके धरातलीय अनुभवों को जाना और सेवा शिविरों, वंदे गंगा अभियान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तीकरण ही प्रदेश की वास्तविक प्रगति का आधार है।
श्री शर्मा ने आगे कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को न केवल सुरक्षा और सम्मान प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर नई पहचान भी दे रही है। सरकार की नीतियों का लक्ष्य हर वर्ग की महिला को सशक्त करना है ताकि वे देश और राज्य के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे सकें।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि संबल सखियों के माध्यम से 'विकसित राजस्थान-2047' का संकल्प पूरी तरह साकार होगा। ये यंग प्रोफेशनल्स सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठी महिला तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और नारी शक्ति के माध्यम से समृद्ध राजस्थान की मजबूत नींव रखने का दृढ़ संकल्प दोहराया गया।

Comments