भड़काऊ नारे लगाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

भड़काऊ नारे लगाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार 


छोटा अखबार।
कोलकाता पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2020 सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में जाते समय भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन कार्यकर्ताओं पर भड़काऊ नारे लगाने ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…’ का आरोप है। स्थानिय पुलिस का कहना है कि यह संज्ञेय अपराध है।



आरोपियों ने रैली स्थल जाते समय एस्प्लेनेड मार्ग पर गुजरते समय नारेबाजी की थी। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने रविवार को नया बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को माकपा नेता ने ट्विटर पर यह वीडियो साझा किया है। लिखा है ‘गोली मारो… ..’ का नारा कोलकाता तक पहुंचने के लिए अमित शाह की केवल एक रैली लगी। गोडसे समर्थक ‘गोली’ से प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन बंगाल विवेकानंद, काजी नज़रुल इस्लाम और टैगोर की भूमि है। वीडियो में एक समूह भाजपा का झंडा हाथ में लेकर नारा लगाते हुए सड़क से गुजर रहे है। पुलिस ने कहा कि नारे लगाने वालों की पहचान ध्रुव बसु, पंकज प्रसाद और सुरेंद्र कुमार तिवारी के रूप में हुई है। उन्हें रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया।



उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दो गैर-जमानती धाराओं समेत चार धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दुसरी ओर घटना के सामने आने पर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने तीखी आलोचना की। भाजपा नेताओं ने इस घटना में पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता की संलिप्तता से मना करते हुए इसे तृणमूल कांग्रेस की कारस्तानी बताया था। गृहमंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय कोलकाता दौरे पर थे।
समाचार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि मैं कोलकाता की सड़कों पर ‘गोली मारो… ..’ का नारा लगाने वालों की निंदा करती हूं। यह दिल्ली नहीं है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कानून अपने हिसाब से काम करेगा।


Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस