Rajasthan News: प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था ही विकसित राजस्थान की आधारशिला है —डीजीपी
Rajasthan News: प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था ही विकसित राजस्थान की आधारशिला है —डीजीपी
छोटा अखबार।
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षकों (एसपी) ने हिस्सा लिया।
अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त और ध्वस्त-
बैठक को संबोधित करते हुए डीजीपी शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था ही विकसित राजस्थान की आधारशिला है। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पुलिस पर आमजन का विश्वास मजबूत हुआ है। संगठित अपराधों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोहों और गैंगस्टरों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को नवीन कानूनों के प्रावधानों के तहत जब्त और ध्वस्त किया जाए। साथ ही, ऐसे अपराधियों के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों और तस्करों पर कड़ा शिकंजा—
डीजीपी ने थानों में द्वेषवश या किसी को फंसाने के उद्देश्य से झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेंज आईजी और एसपी से उनके क्षेत्रों की आपराधिक घटनाओं और उन पर की गई पुलिसिया कार्रवाई की रिपोर्ट ली व कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।नशा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोरराज्य में सक्रिय नशा तस्करों और साइबर अपराधियों के खिलाफ त्वरित व प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस को केवल विशेष अवधि के बजाय वर्षभर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अंत में, आगामी नीट (NEET) परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी से निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।

Comments