Ayodhya News: अयोध्या में ‘राम नाम की लूट नहीं, राम धन की लूट’, —पूर्व कारसेवक संतोष दुबे

Ayodhya News: अयोध्या में ‘राम नाम की लूट नहीं, राम धन की लूट’, —पूर्व कारसेवक संतोष दुबे


छोटा अखबार।

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी और चोरी का मामला अब पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। इस विवाद को लेकर पूर्व कारसेवकों का गुस्सा फूट पड़ा है। हिंदू धर्म सेना के प्रमुख और पूर्व कारसेवक संतोष दुबे ने मंगलवार को अयोध्या के रामजन्मभूमि थाने पहुंचकर इस मामले में नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी।

थाने के बाहर मीडिया से बात करते हुए संतोष दुबे का आक्रोश साफ नजर आया। उन्होंने व्यवस्था पर तीखा तंज कसते हुए कहा, "हम बचपन में सुनते थे कि 'राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट', लेकिन आज अयोध्या में 'राम के धन की लूट है, लूट सके तो लूट' का खेल चल रहा है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि राम जन्मभूमि की दानपेटिका से जो चोरी हुई है, उसी संबंध में वे पुलिस को पत्र देने और नामजद एफआईआर दर्ज कराने आए हैं।

संतोष दुबे ने कहा कि किसी को भी भविष्य में यह बहाना बनाने का मौका न मिले कि इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत ही नहीं दी, इसीलिए वे खुद सामने आकर तहरीर दे रहे हैं। उन्होंने मीडिया के सामने तहरीर दिखाते हुए दावा किया कि इसमें साफ-साफ 4 चोरों के नाम लिखे हुए हैं, जो सीधे तौर पर राम के धन की चोरी में शामिल हैं।

विशेष जांच दल (SIT) पर अविश्वास जताते हुए पूर्व कारसेवक ने कहा कि एसईटी का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वह दबाव में काम करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय पुलिस से मांग की है कि इन चारों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि या तो वे खुद इसकी निष्पक्ष जांच करवाएं या फिर पुलिस को कार्रवाई के लिए पूरी छूट दें। इस कदम के बाद अयोध्या में राजनीतिक और धार्मिक सरगर्मी बढ़ गई है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस