पुलिस लेगी जनता का सहयोग

पुलिस लेगी जनता का सहयोग


छोटा अखबार।
महानिदेशक पुलिस भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मुख्यालय राज्य में अपराधों के प्रति गंभीर है। प्रदेश में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पुलिस मुख्यालय संजीदा है। पुलिस द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों में अब राजस्थान पुलिस अनसुलझे व अनट्रेस मामलों में जनता का सहयोग लेने जा रही है। आमजन बिना भय के अपराधों की जानकारी पुलिस से साझा कर सके। इसके लिए राजस्थान पुलिस के वेब पोर्टल पर यह सुविधा प्रारम्भ की गई है। पोर्टल पर अपराध की सूचना दो विकल्प ​में दी जा सकती है। पहला प्रदर्शित अपराध के बारे में और दुसरा अन्य किसी भी अपराध के बारे में जानकारी साझा की जा सकती है। 



डीजीपी ने बताया कि राज्य के वे मामले जो अभी तक अनसुलझे है ऐसे मामलों में आमजन के सहयोग की अपेक्षा में राजस्थान पुलिस के वेब पोर्टल पर अपराध सुलझाए नाम से एक लिंक बनाया है। जहां प्रदर्षित जघन्य अनसुलझे अपराध मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा सकती है। इस लिंक में केवल प्रदर्शित केस संबंधी जानकारी प्रदान की जा सकती है।


आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा।
 यदि आम जन के पास इसके अलावा किसी अन्य अपराध के बारे में कोई सामान्य जानकारी है, तो सबमिट टिप के विकल्प का उपयोग करें। यह सुविधा नागरिकों के लिए उनके आसपास के क्षेत्र में होने वाले किसी भी गंभीर अपराध को गुमनाम रूप से दर्ज करने के लिए बनाई गई है। दोनों ही विकल्पों में नागरिकों के पहचान के विवरण की आवश्यकता नहीं है। इसलिए जिस भी नागरिक के पास अपराधों के सम्बंध में कोई प्रासंगिक जानकारी है तो निश्चिंत होकर पुलिस के साथ साझा कर सकते है। नागरिक अपराध से संबंधित सूचनाओं का अब स्वतंत्र रूप से संचार कर सकते हैं। इसमें उनके द्वारा दी गई महत्‍वपूर्ण जानकारी पूर्णरूपेण गोपनीय है। 


Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस