Posts

Rape News: उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ रेप, कांग्रेस ने कहा ‘डबल इंजन’ सरकार फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह

Image
Rape News: उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ रेप, कांग्रेस ने कहा ‘डबल इंजन’ सरकार फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह  छोटा अखबार। उदयपुर में फ्रांस की एक महिला के साथ हुई रेप की घटना का मामला समने आया है। रेप की घटना से राजनीतिक में उबाल आया हुआ है। वहीं कांग्रेस ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार को फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह बताया है। हैंडल पर कांग्रेस ने कहा कि आज राजस्थान में जो पर्यटक राजस्थान घूमने आ रहे हैं, वो भी सुरक्षित नहीं हैं। BJP सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं- ये बात जगजाहिर है। कांग्रेस ने अपने हैंडल से पोस्ट की है कि ऐसी घटनाएं विश्व स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं।  वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हैंडल लिखा कि उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं।  आपको बतादें कि यह घटना सोमवार शाम का है। पुलिस के अनुसार एक रिसॉर्ट में पार्टी चल रही थी। पार्टी में एक फ्रांस...

Politics News: श्री गहलोत और कांग्रेस को खुले मंच पर बहस करने को तैयार हूं —मुख्यमंत्री

Image
Politics News: श्री गहलोत और कांग्रेस को खुले मंच पर बहस करने को तैयार हूं —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होने श्री गहलोत और कांग्रेस को खुले मंच पर बहस करने को कहा है। मुख्यमंत्री इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि विपक्ष के रूप में हम जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इसे आलोचना मानकर सुधार की बजाय राजनीतिक बयानबाजी करते हैं। उन्होन कहा कि विशाल सरकारी तंत्र, मंत्रियों, विधायकों और मीडिया के बावजूद सीएम को हाल की बिजली कटौती की जानकारी नहीं है। आपके विधायक तक बिजली कटौती के खिलाफ धरने की बात कर रहे थे। पिछले एक महीने की समाचार पत्रों में छपी बिजली कटौती की खबरें आपके ध्यानार्थ अपलोड कर रहा हूं। उम्मीद है, अब आप सूचित होकर बेहतर कार्ययोजना बनाएंगे।

Rawatbhata News: रावतभाटा में युवक ने गाय के साथ किया कुकृत्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
Rawatbhata News: रावतभाटा में युवक ने गाय के साथ किया कुकृत्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार  छोटा अखबार। प्रदेश में एक युवक द्वारा गाय के साथ कुकृत्य करने का मामला समने आया है। संचार माध्यमों के अनुसार घटना रावतभाटा के पास ईदगाह का है। आरोपी युवक साहिल अब्बासी शुक्रवार को रात लगभग डेड बजे गाय के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य कर रहा था। उक्त घटना को एक अन्य युवक ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी युवक अब्बासी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कई संगठनों ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। 

Ttraffic Police: राजधानी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, जवानों को लाइन हाजिर सहित 5 साल तक किया प्रतिबंध

Image
Ttraffic Police: राजधानी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, जवानों को लाइन हाजिर सहित 5 साल तक किया प्रतिबंध छोटा अखबार। राजधानी जयपुर में यातायात व्यवस्था को सुधार ने के लिये डीसीपी ट्रैफिक शाहीन सी. ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होने यातायात शाखा में लंबे समय से जमे 17 पुलिस जवानों को लाइन हाजिर किया है। वहीं चार जवानों पर पांच वर्ष के लिये ट्रैफिक में प्रतिबंध किया है। संचार माध्यमों के अनुसार ये कार्य अधिकारियों की कार्यशैली और ड्यूटी की समीक्षा के बाद किया गया है। समीक्षा के दौरान इन जवानों के खिलाफ भ्रष्टाचार से लेकर ड्यूटी में लापरवाही जैसी कई शिकायतों का पता लगा था। वहीं यह भी पाया कि इनमें कुछ जवान फील्ड ड्यूटी से बचने के लिए टीआइ, एसीपी जैसे बड़े अधिकारियों के दतरों में ड्यूटी का बहाना बनाकर रोस्टर से बचते हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर माकूल असर हो रहा था। डीसीपी शाहीन ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू और दुरूस्त करने के लिये यह कार्रवाई जरूरी थी। अब विभाग रोस्टर प्रणाली को ओर सख्ती से लागू करेगा। उन्होने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई होती रहेगी। श्री शा...

Rajasthan News: प्रदेश में अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद के साथ मुख्यमंत्री का हुआ संवाद, कहा अनुसूचित जनजाति का होगा सर्वांगीण विकास

Image
Rajasthan News: प्रदेश में अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद के साथ मुख्यमंत्री का हुआ संवाद, कहा अनुसूचित जनजाति का होगा सर्वांगीण विकास छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और टीएसपी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वूपर्ण योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।श्री शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से आयोजित राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 15 से 30 जून तक चलाए जा रहे धरती आबा जन-भागीदारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाएं। उन्होंने वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत लंबित व्यक्तिगत और सामुदायिक दावों का शीघ्र निस्तारण कर अधिकार पत्र जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनजाति क्षेत्री...

Rajasthan News: ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान का जैसलमेर के गडीसर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ समापन

Image
Rajasthan News: ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान का जैसलमेर के गडीसर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ समापन  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेशभर में 5 से 20 जून तक आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जैसलमेर में प्राचीन गडीसर झील का पूजन व गंगा आरती कर अभियान का विधिवत समापन किया। श्री शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना की और गडीसर झील का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान झील के तट पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने सामूहिक गंगा आरती में शामिल होकर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई। उल्लेखनीय है कि जलस्रोतों को सहेजने और संवारने के उद्देश्य के साथ विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशमी के अनूठे संयोग के अवसर पर प्रदेशभर में ‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरूआत की गई थी। इस अभियान में जल स्रोतों पर पूजन और साफ-सफाई, जल संचय संरचनाओं के निर्माण, पूर्ण कार्यों का अवलोकन-लोकार्पण व श्रमदान की गतिविधियां व्यापक स्तर पर संचालित की गई। इसी तरह जनजागरूकता के लिए ग्राम सभाएं, प्रभात फेरी, कलश यात्रा और चौपाल भी आयोजित की ग...

Rajasthan News: गजेंद्र सिंह मांझी बने राज्य अपीलेट अथॉरिटी मनरेगा के सदस्य

Image
Rajasthan News: गजेंद्र सिंह मांझी बने राज्य अपीलेट अथॉरिटी मनरेगा के सदस्य  छोटा अखबार। प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए गजेंद्र सिंह मांझी को मनरेगा अपीलेट अथॉरिटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। श्री मांझी पूर्व में नागौर और बीकानेर जिलों में मनरेगा लोकपाल के रूप में अपनी निष्पक्ष जांच, समयबद्ध निवारण और जनपक्षधर कार्यशैली के लिए ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही वे सिविल सोसाइटी व वन विभाग से जुड़े विभिन्न सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। नियुक्ति पर मरुधरा फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बिक्रम सिंह शेखावत ने कहा कि श्री मांझी सामाजिक सरोकार के लिये हमेशा तैयार रहते है। इनकी इस नियुक्ति से मनरेगा में पारदर्शिता में और निखार आयेगा। वहीं मांझी की नियुक्ति पर प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों...